नवकार महिला मंडल ने मनाया 24 वा स्थापना दिवस, वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों का का लिया आशीर्वाद

धमतरी । नवकार महिला मंडल ने 23 वे वर्षगांठ पूर्ण कर 24 में प्रवेश किया इस अवसर पर मंडल ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया. रुद्री रोड में स्थित वृद्धा आश्रम से अपने मंडल की शुरुआत की थी.मंडल अध्यक्ष संतोष मिन्नी ने बताया आज हमने बुजुर्गों का हाल-चाल जानना चाहा तो बुजुर्गों ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि आपकी उपस्थिति में ऐसा एहसास हो रहा है कि हम अपने बच्चों को पा लिए बुजुर्ग भाव विभोर हो गए सभी बुजुर्ग महिला ने मंडल के साथ डांस कर गाना गाया, केक काटकर खुशियां मनाई. संतोष मिन्नी ने कहा कि आज 23 साल से मंडल के सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग मिल रहा है और सभी प्रत्येक रविवार को हर एक घर में एक घंटे का जाप किया जाता है इसके अतिरिक्त सेवा सप्ताह मे जरूरतमंदों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सेवा करते हैं. मंडल ने अब तक 26 निर्धन कन्याओं को शादी में घर की जरूरतमंद सामग्री एवं गहने कपड़े देकर कन्याओं की विदाई की. आज मंडल ने हर साल की भांति इस साल भी बुजुर्गो से आशीर्वाद लेकर उनसे केक कटवाया और सभी को साड़ी ब्लाउज शर्ट सभी प्रकार के फ्रूट प्रदान किया. इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संतोष मिन्नी सचिव कुसुम गोलछा,बिंदु ओसतवाल सरला भुरा ज्योति भंसाली कंचन चोपड़ा अनीता लुकड़ सुमन राखेचा अंजू जैन एवं मंडल के सभी सदस्य उपस्थित थे।
