Uncategorized

बैडमिंटन प्रतियोगिता के दिन भर चले रोमांचकारी मैच में डोंगरगढ़ के चरण रहे विजयी

खेल का मैदान पवित्रता एवं निश्चछलता का है परिचायक इससे बनाये जीवन को खुशहाल -:पं. राजेश शर्मा


*धमतरी-:* खेल पखवाड़ा के अंतर्गत चल रहे हैं बैडमिंटन प्रतियोगिता के प्रथम दिवस अंडर 17 वर्ष की आयु के खिलाड़ियों के बीच दिन भर हुए लगभग 50 से अधिक मुकाबले में फाइनल मुकाबला राजनांदगांव के अरहत राहुल तथा डोंगरगढ़ के चरण कुमार के बीच खेला गया जिसमें चरण कुमार विजय होकर फाइनल कब पर कब्जा किया। दिन भर चले इन माचो में रेफरी की भूमिका में गर्वित नाहर, दार्शिक नाहर तथा हमजा रहे । अंत में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित आयोजन धर्म प्रेमी समाज से भी पंडित राजेश शर्मा ने राज्य भर के आए हुए खिलाड़ियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि खेल का मैदान पवित्रता का परिचायक है जिसे जीवन के प्रत्येक संबंधों को जीने के लिए मार्गदर्शन भूमिका में अपने जिंदगी में अपनाये तो कभी कोई भी संकट, दुख ,संताप नहीं आ पाएगा। और यही एकमात्र कारण है कि खेल से भी अपने को जोड़कर रखते हैं वही सभी को संबोधित करते हुए निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा ने भी वर्तमान समय के सारे विकृतियों को खिलाड़ी भावना से दूर कर समाज में सुख शांति लाने के लिए खिलाड़ियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
उक्त अवसर पर प्रकाश शर्मा, योगेश रायचुरा, पिन्टू यादव, कुलेश सोनी, विकास शर्मा, रितेश नहर, हेम प्रकाश केशरी, भावेश रजक ,वीरेंद्र सोनी ,हेमंत चक्रधारी, ऋषि रामटेक, सुनील जाँन ,गौतम जगने, हेमंत चक्रधारी लोकेश्वर सिंन्हा आयुष महेश्वरी, रघुवीर बघेल ,नकुल शर्मा, रिंकू रजक,पंकज भाटी, शुभम इदनानी, छोटू साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।
*आज दिन भर डबल्स एवं 40 प्लस खिलाड़ियों के बीच होगा मुकाबला*
दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को इंडौर स्टेडियम तथा सिविल लाइन में 40 प्लस तथा डबल खिलाड़ियों के बीच सीधे मुकाबले दिन भर राज्य भर के आए हुए खिलाड़ी के बीच होगा जिसके लिए लोगों में काफी उत्सुकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!