Uncategorized

महावीर इंटर कॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन व दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम द्वारा पांच दिवसीय दिव्यांग कौशल विकास प्रशिक्षण का आयोजन

महावीर इंटर कॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन एवं दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संयुक्त तत्वाधान में पांच दिवसीय दिव्यांग कौशल विकास प्रशिक्षण का आयोजन किया गया.उक्त कार्यक्रम धमतरी की कला प्रशिक्षिका जानकी गुप्ता द्वारा पेंटिंग एवं टाई एंड डाई का प्रशिक्षण दिया गया , दिव्यांग जनों द्वारा पर्यावरण संरक्षण, रक्त दान ,सड़क सुरक्षा,नशा मुक्ति आदि विषयों पर पेंटिंग के माध्यम से शिविर में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया ।जानकी गुप्ता ने बताया कि दिव्यांग जनो के लिए कार्य करने का जज्बा सबसे पहली जरूरत है ,पहले डर लगा कि उनके साथ कैसे काम करेंगे ,देखने सुनने बोलने और शारीरिक रूप से बाधित जो दिव्यांगजनों की जरूरत को पहचान और उसके अनुसार कार्य करना कठिन होता है यह भी पहचानना होता है कि उसे किस तरह के कला कौशल में रुचि है और उसकी विकलांगता किस तरह की है उसे किस कौशल के लिए ट्रेनिंग दिया जा सकता है रुचि के मुताबिक स्वरोजगार से जोड़ना होता है दिव्यांग जनों पर दया करने की बजाय उनकी काबिलियत पर भरोसा कर उनके साथ बेहतर काम किया जा सकता है. दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री लोकेश कावड़िया ने बताया कि दिव्यांग जनों को सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है दिव्यांग व्यक्तियों को सशक्त बनाने के साथ उनके कल्याण से लेकर सम्मान तक के उद्देश्य से 5 दिवसीय दिव्यांग कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ग्यारह सौ बच्चों ने भाग लिया जिन्हें सौ कुशल प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ.शिविर का राज्यपाल श्री रमेन डेका ने अवलोकन किया और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे दिव्यांगजनों का उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि दिव्यांगजन अकेले नहीं हैं, उनके साथ पूरा देश, समाज और परिवार खड़ा है। यह शिविर केवल प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि दिव्यांगजनों को सशक्त बनाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रेरणादायक पहल है। उन्होंने कहा कि कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनना ही सच्चा सशक्तिकरण है। दिव्यांगता बाधा नहीं, क्षमता का माध्यम बने।पूर्व सांसद पुष्पक जैन राजस्थान,
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ,विधायक पुरंदर मिश्रा,श्रीमती रोक्तिमा यादव समाज कल्याण विभाग ,प्रदेश अध्यक्ष अशोक जैन,अंजु पारख,अनिल द्विवेदी भी दिव्यांग जनों को आशीर्वाद देने और उत्साहवर्धन के लिए पहुंचे और कार्यक्रम की सराहना की ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!