Uncategorized

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नवनियुक्त अध्यक्ष निरंजन सिन्हा के पदभार ग्रहण में शामिल हुए ज्योति हरख

भखारा -रायपुर में आयोजित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नवनिर्वाचित अध्यक्ष निरंजन सिन्हा के शपथ ग्रहण व पदभार ग्रहण समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने सहभागिता निभाई। इस अवसर पर उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष निरंजन सिन्हा एवं उपाध्यक्ष बॉबी कश्यप का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने कहा कि सहकारी क्षेत्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और निरंजन सिन्हा के नेतृत्व में बैंक और अधिक सशक्त होकर किसानों, आमजनों एवं स्व-सहायता समूहों को लाभ पहुंचाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके अनुभव व कुशल नेतृत्व से सहकारी आंदोलन को नई दिशा मिलेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!