Uncategorized

धमतरी जिले के अधिकांश केन्द्रो में धान खरीदी का हुआ शुभारंभ

किसान हमारे देश की रीढ़ हैं-प्रकाश बैस

धमतरी-15 नवंबर को सभी सोसाइटियों में धान खरीदी की शुरुआत की गई।कहीं-कहीं पर हड़ताल के चलते खरीदी शुरू होने में असुविधा हुई पर बहुतायत जगह में खरीदी की शुरुआत की गई जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी के द्वारा समिति में प्रभारी सह प्रभारी की नियुक्ति भी की गई जिनके द्वारा आज जाकर खरीदी की शुभारंभ की गई।
ईसी कड़ी में जिला मीडिया प्रभारी उमेश साहू ने भी ग्राम खरेंगा समिति में जाकर जनपद सदस्य गीतेश्वरी निरंजन साहू,सरपंच खरेंगा नीलम साहू,सरपंच दर्री हिमांशु शेखर,सरपंच परसूली प्रेमु चंद्रवंशी,खरेंगा उपसरपंच डिसेन साहू,हिरेंद्र साहू ,मोहन साहू ,पोषण साहू ,टोपेश्वर साहू,सोसायटी अध्यक्ष शेखन साहू ,कांशी साहू ,खुमान साहू,तुका राम साहू ,निरंजन साहू उपसरपंच दर्री और किसानों की उपस्थिती में शुभारंभ किया।उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा आज का यह दिन हम सबके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। क्योंकि आज छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के इस ऐतिहासिक शुभारंभ के साथ हम एक नए कृषि सत्र की शुरुआत कर रहे हैं। यह सिर्फ धान खरीदी कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह हमारे अन्नदाता किसान भाइयों के सम्मान, परिश्रम और समृद्धि का उत्सव है। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने भी सोसायटी में खरीदी का शुभारंभ करते हुए बताए कि किसान हमारे देश की रीढ़ हैं। धरती पर पसीना बहाकर अन्न उपजाने वाला किसान ही इस देश को पोषित करता है। धमतरी जिला पूरे प्रदेश में अपनी कृषि उत्पादन क्षमता, मेहनत और ईमानदारी के लिए जाना जाता है। यहां के किसानों ने हमेशा समय पर बोनी, मेहनत, सिंचाई और देखभाल करके प्रदेश में धान उत्पादन का एक नया मानक स्थापित किया है।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू ने भी समिति में किसानों को बताया कि आज समिति में धान खरीदी शुरू होते ही एक बार फिर यह विश्वास जागा है कि किसानों का अनाज सुरक्षित रहेगा, उन्हें सही तौल मिलेगा, समय पर भुगतान मिलेगा और उनकी मेहनत की क़ीमत उन्हें सम्मान के साथ दी जाएगी। महापौर राम जगदीश रामू रोहरा ने भी किसानों से बात करते हुए कहे की किसान आप निश्चिंत रहें आपकी हर बोरी, हर दाना सुरक्षित है। सरकार और हमारी समिति आपके साथ खड़ी है। आप मेहनत करें, हम ईमानदारी से उसकी कीमत देंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!