Uncategorized

ब्राह्मण समाज धमतरी द्वारा राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया 11 सूत्रीय ज्ञापन:आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा, क्रीमी लेयर पुनर्निर्धारण और शिक्षा में निवेश बढ़ाने की मांग

धमतरी। धमतरी ब्राह्मण समाज, तहसील शाखा जिला धमतरी ने वर्तमान आरक्षण व्यवस्था की व्यापक समीक्षा और सामाजिक-आर्थिक आधार पर समान अवसर सुनिश्चित करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) धमतरी के माध्यम से प्रेषित किया गया।
ज्ञापन में समाज ने कहा कि आरक्षण का लाभ वास्तविक रूप से वंचित नागरिकों तक पहुंचे और इसके लिए एक स्वतंत्र राष्ट्रीय आरक्षण समीक्षा आयोग का गठन किया जाए।

*ज्ञापन की प्रमुख मांगें*

ज्ञापन मे कई मांगे रही जिनमे राष्ट्रीय आरक्षण समीक्षा आयोग का गठन कर आरक्षण व्यवस्था की स्वतंत्र समीक्षा करने,प्रत्येक 10 वर्ष में आरक्षण की समीक्षा कर आरक्षित वर्गों के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास का मूल्यांकन करने,क्रीमी लेयर का पुनर्निर्धारण करने,क्रीमी लेयर की सीमा केवल आय पर नहीं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक स्थिति के आधार पर वैज्ञानिक तरीके से तय करने,
आरक्षण का लाभ एक ही परिवार तक सीमित न रहे, बल्कि वास्तविक रूप से वंचित परिवारों को प्राथमिकता देने की व्यवस्था बनाने,आरक्षित वर्गों के भीतर समान वितरण और सबसे वंचित समूहों तक लाभ पहुंचाने के लिए उप-वर्गीकरण पर विचार करने,आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों और युवाओं के लिए शिक्षा व रोजगार में अवसर बढ़ाने,आरक्षण के साथ-साथ गरीब विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क शिक्षा, कोचिंग, छात्रावास, पुस्तकालय और डिजिटल संसाधनों का विस्तार करने,
आरक्षण से जुड़े निर्णय वैज्ञानिक आंकड़ों के आधार पर लिए जाने,किसी भी वर्ग का आरक्षण बढ़ाने या नया आरक्षण लागू करने से पहले स्वतंत्र सामाजिक-आर्थिक सर्वे और आयोग की रिपोर्ट को आधार बनाने,दीर्घकालिक लक्ष्य ऐसा भारत बनाने का हो, जहां शिक्षा, आर्थिक विकास और समान अवसरों के कारण आरक्षण की आवश्यकता धीरे-धीरे कम होती जाए।
समान अवसर की नीति बनाने पर जोर देने, ब्राह्मण समाज ने ज्ञापन में आग्रह किया कि सरकार सामाजिक न्याय के साथ-साथ आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को भी पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने वाली दीर्घकालिक नीति बनाए, ताकि विकास का लाभ सभी वर्गों तक समान रूप से पहुंच सके।ज्ञापन सौपने के दौरान तहसील अध्यक्ष सूरज तिवारी सहित बड़ी संख्या मे ब्राम्हण समाजजन मौजूद रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!