Uncategorized

जोगीडीह में पहली बार श्रीराम चरित मानस कथा का आयोजन, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हुई शामिल

जब समाज धर्म, संस्कार और सदाचार के मूल्यों को अपनाता है, तो ही धार्मिक आयोजन की सार्थकता सिद्ध होती है : रंजना साहू


धमतरी। ग्राम जोगीडीह में पहली बार श्रीराम चरित मानस कथा का भव्य आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हुईं। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष अंगीरा ध्रुव, दिग्विजय सिंह कृद्दत, धर्मराज सिन्हा सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। रंजना डीपेंद्र साहू ने धर्म मंच को सम्बोधित करते हुए कहा कि श्रीराम चरित मानस हमें जीवन में संयम, सेवा और परोपकार का मार्ग दिखाता है। जब समाज धर्म, संस्कार और सदाचार के मूल्यों को अपनाता है, तब ही सच्चे अर्थो में धार्मिक आयोजन की सार्थकता सिद्ध होती हैं। दिग्विजय सिंह कृद्दत ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में इस प्रकार के धार्मिक आयोजन हमारी परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कथा आयोजन को सामाजिक एकता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक बताते हुए आयोजक समिति के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर अनिता ध्रुव, शैलेंद्र साहू, शिवराम नेताम, विक्रम ओटी, घनश्याम ध्रुव, अरविंद नेताम, योगेंद्र साहू, भारत मरकाम, मुकेश साहू, रेवत लाल साहू, नंदकिशोर सेन, विशेष नेताम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रोताओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!