संत रविदास कलश यात्रा का निगम पीडब्ल्यूडी अध्यक्ष ने आशीर्वाद लेकर किया स्वागत
समाज के सच्चे व अच्छे एवं प्रमाणित सुधारक है हमारे संत, भाजपा है इसके अनुगामी-: विजय मोटवानी

धमतरी-: धर्म, समाज एवं अध्यात्म के इतिहास में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650 वी जयंती पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा उनके दिए योगदान को चिरस्थाई रखने के लिए राज्य भर में उनकी जन्मभूमि से ली गई पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मिट्टी को कलश यात्रा के रूप में जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है इसी तारतम्य में शहर में पहुंचे इस कलश यात्रा का पूजा अर्चना करते हुए नमन कर स्वागत नगर निगम के लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी द्वारा किया गया है श्री मोटवानी ने आगे कहा है कि वर्तमान समय में समाज में विघटन करी तत्वों के द्वारा जो असमानताएं पैदा करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है उसे दूर करते हुए सामान्य मूलक समाज लाने के लिए संतों का दिया हुआ संदेश आज भी सच्चे अच्छे एवं प्रमाणित रूप से मध्य है जिसे भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं में आत्मसात करते हुए चिरस्थाई बनाकर उसे आगे बढ़ाने हेतु हमेशा अपना योगदान देती है। आज की यहां कलश यात्रा भी इसी का एक शाश्वत प्रतीक है।

