Uncategorized

बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के उदेश्य से हुई आरोग्य समिति की बैठक

ब्राह्मण पारा वार्ड पार्षद कोमल सार्वा ने किशोरी बेटियों से गंभीर विषय पर की चर्चा


धमतरी। भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय इकाई धमतरी के आरोग्य समिति द्वारा 14 वर्ष की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के उदेश्य से ब्राह्मण पारा कोष्टापारा वार्ड मे एसी दीदी एमटी दीदी एवं मितानिन दीदियो के सहयोग से जागरूकता बैठक रखा गया जिसमे दोनों वार्ड से बालिकाएं एवं माताए उपस्थित थी उक्त बैठक मे रुखमणी सोनकर ने एचपीवी टीकाकरण का महत्व बताया ब्राह्मण पारा वार्ड पार्षद कोमल सार्वा ने किशोरी बेटियों से जुड़े इस गंभीर विषय पर चर्चा की। उपस्थित माताओ एवं किशोरियों को एचपीवी टिका के बारे मे अपने परिवार एवं नजदीकी डॉक्टर से सलाह लेकर निश्चित रूप से लगवाने के लिये आग्रह किया। बैठक मे संगीता साहू, बसंती साहू मितानिन सावित्री कुम्भकार उर्वशी कुम्भकार अलका पदमवार रेखा निर्मलकर सदस्य दुलौरिन कुम्भकार यमुना कुम्भकार मनीषा सोनकर देवकी साहू उषा निर्मलकर जानकी निर्मलकर पूर्णिमा कुम्भकार केशरी कुम्भकार लक्षमी पटेल डामीन साहू तृषा निर्मलकर दीप्ती साहू नर्बदा पटेल निर्मला यादव भागवती कुम्भकार सहित अन्य माताए बहने सम्मिलित थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!