Uncategorized

बढ़ते बिजली दरो के विरोध में एनएसयूआई ने पावर हाउस का घेराव कर किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन


धमतरी। एनएसयूआई धमतरी इकाई के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार बढ़ती बिजली बिलों की बढ़ोतरी के विरोध में धमतरी पावर हाउस (विद्युत विभाग) का घेराव किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुतला भी दहन किया गया। इस प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन लालवानी, शहर ब्लॉक अध्यक्ष गौतम वाधवानी ,जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता शामिल रहे। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर एवं पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन लालवानी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद बिजली बिलों में भारी बढ़ोतरी की गई है। औसतन 25 से 40 प्रतिशत तक बिजली दरें बढ़ाई गई हैं, जिससे आम जनता, किसान और छोटे व्यापारी बेहद परेशान हैं। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस शासन के दौरान बिजली सस्ती और विश्वसनीय थी, लेकिन वर्तमान सरकार ने बिजली को आम जनता की पहुंच से दूर कर दिया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही बिजली बिलों में कमी नहीं की गई, किसानों को मुफ्त बिजली नहीं दी गई और बिजली व्यवस्था को सुधारा नहीं गया तो एनएसयूआई हर स्तर पर बड़ा आंदोलन छेड़ेगा। इस दौरान पारस मणि साहू ,जय श्रीवास्तव ,गौरब दास ,विनय गंगबेर ,तेज प्रकाश साहू ,जय श्रीवास्तव ,यश चंद्राकर ,जगेन्द्र साहू ,संजू साहू ,रोशन वन्दे ,उमेश साहू ,इंदर साहू ,सोहिल साहू ,नोमेश सिन्हा ,शाहिल अहमद ,मोनू सिन्हा ,सुदीप सिन्हा ,प्रीतम सिन्हा ,सुनील सिन्हा ,रोहित जगत ,मयंक ध्रुव ,प्रीतम ध्रुव सहित दर्जनों एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!