Uncategorized

विधायक अजय चन्द्राकर के प्रयासों से कुरूद विधानसभा को मिली 80 करोड़ के विकास कार्यो की सौगात


कुरुद। अनुपूरक बजट 2025-26 में मिली लगभग 80 करोड़ रुपए की स्वीकृति ने कुरूद क्षेत्र में औद्योगिक विस्तार, शुद्ध पेयजल व्यवस्था और शिक्षा कौशल विकास को एक साथ नई दिशा दे दी है। करेलबड़ी और भालूझूलन में दो बड़े औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना, कुरूद, भखारा में व्यापक जल स्रोत सुदृढ़ीकरण व पाइपलाइन विस्तार, और युवाओं के लिए आईटीआई, महाविद्यालय और छात्रावास निर्माण इन सभी योजनाओं ने कुरूद को तेज़ी से बदलते हुए विकास मॉडल के रूप में स्थापित कर दिया है। यह उपलब्धि विधायक अजय चंद्राकर की सक्रिय पहल, कुरूद पालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर, भखारा नपं अध्यक्ष ज्योति हरखचंद जैन तथा प्रदेश सरकार की विकासोन्मुख नीति का परिणाम मानी जा रही है। बताया गया है कि करेलबड़ी मगरलोड के लिए नवीन औद्योगिक क्षेत्र निर्माण हेतु 25.66 करोड़, भालूझूलन कुरूद के लिए नवीन औद्योगिक क्षेत्र विकास हेतु 25.66 करोड़ की स्वीकृति मिली है। इन दोनों परियोजनाओं से आने वाले वर्षों में स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा, रोजगार सृजन और निवेश आकर्षण में बड़ी वृद्धि की संभावना है। आईटीआई जामगांव की स्थापना व 8 पदों के निर्माण हेतु 1 करोड़, सिलोटी में नवीन शासकीय महाविद्यालय भवन हेतु 1 करोड़, कुरूद पीजी कॉलेज में छात्रावास भवन निर्माण हेतु 2.72 करोड़ की स्वीकृति मिली है। भखारा नपं में स्रोत सुदृढ़ीकरण व पाइपलाइन विस्तार हेतु 16.14 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त हुई है। अध्यक्ष ज्योति जैन ने कहा कि इससे भखारा क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या का स्थायी समाधान होगा। कुरूद नगर पालिका क्षेत्र जल स्रोत मजबूती व अतिरिक्त पाइपलाइन विस्तार हेतु 7.69 करोड़ की स्वीकृति मिलने पर अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर ने इसे कुरूद शहर के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!