Uncategorized

18 से 24 दिसंबर तक बनियापारा में 7 दिवसीय शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन


धमतरी। धर्म की नगरी धमतरी में शिव भक्त एवं नगरवासियों के सहयोग से समस्त जन कल्याण के ध्येय से शिव शक्ति महिला मंडल बनियापारा धमतरी के तत्वाधान में संगीतमय भव्य शिव महापुराण कथा 18 दिसंबर से 24 दिसंबर 7 दिवसीय का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ के सुप्रसिद्ध कथा वाचक संत कामता प्रसाद शरण सिरकटटी आश्रम होगे। प्रतिदिन वेदीपूजन, व्यासपूजन, कर्मकांड , आरती प्रसादी आचार्य पं. सुजलदास वैष्णव महर्षि आश्रम पाण्डुका होगें। कार्यक्रम में आयोजक शिव शक्ति महिला मंडल बनियापारा धमतरी ने सभी शिव भक्त समाजनों से कार्यंक्रम को सफल बनाने के लिए सभी की उपस्थितित की अपील की है। कार्यक्रम स्थल टैलेन्ट पब्लिक स्कूल के पीछे पटेल बाड़ी मैदान में रखा गया है। कथा स्थल जाने के लिए गेट 1 गुजराती समाज भवन के सामने बारदाना दुकान के बाजू से एवं गेट नं. 2 डा. भोजवानी अस्पताल के सामने पटेल गली शिव चौक है। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से संध्या तक होगी। पहले दिन 18 दिसंबर गुुरूवार सुबह 10 बजे कलश यात्रा, वेदी पूजन, व्यासपूजन, शिवपुराण की महिमा बिन्दुक चंचुलाप्रसंग, 19 शुक्रवार को शिवलिंग उत्पत्ति की कथा, 20 शनिवार नारद मोह की कथा शिलनिधि प्रसंग, 21 रविवार को सती चरित्र, पार्वती जन्म, 22 सोमवार को शिव विवाह, तारकासुर वध, 23 मंगलवार को जलंधर प्रसंग, भस्मासुर की कथा, 24 बुधवार ज्योतिलिंगो का वर्णन , हवन, पूर्णाहूति व भंडारा महाप्रसादी का वितरण किया जायेगा। कार्यक्रम की तैयारी में शिव शक्ति महिला मंडल के संरक्षक श्रीमती प्रेमा देवी यादव, अध्यक्ष श्रीमती जागेश्वरी धीवर, उपाध्यक्ष शांता यादव, कोषाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा यादव, सचिव श्रीमती मधु यादव व सदस्य श्रीमती सुनीता पटेल, ईश्वरी पटेल, श्रीमती अंजली यादव, श्रीमती संध्या धीवर, श्रीमती खुशबू अग्रवाल, दुर्गा यादव जुटे हुए है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!