Uncategorized

गांव के समग्र विकास के लिए बुनियादी सुविधाओं का मजबूत होना अत्यंत आवश्यक है : रंजना साहू

ग्रामवासियों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए गांव का विकास कार्य निरंतर रहेगा जारी : मोनिका देवांगन

ग्राम अछोटा के राजीव नगर में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन सम्पन्न

धमतरी। ग्राम पंचायत अछोटा के राजीव नगर में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू उपस्थित रहीं। अध्यक्षता श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन जिला पंचायत सदस्य ने किया।विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य कैलाश देवांगन, भाजपा वरिष्ठ प्रकाश गोलछा, ब्राह्मण पारा वार्ड पार्षद कोमल सार्वा, ऋषभ देवांगन, ग्राम पंचायत अछोटा की सरपंच श्रीमती संतोषी धीवर एवं उपसरपंच तिहारु राम देवांगन उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि गांव के समग्र विकास के लिए बुनियादी सुविधाओं का मजबूत होना अत्यंत आवश्यक है, सीसी रोड निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि ग्रामीणों को स्वच्छता, सुरक्षा और सुविधा का भी लाभ मिलेगा। मोनिका ऋषभ देवांगन ने कहा कि ग्राम अछोटा में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं, जो जनसहयोग एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रियता का परिणाम है, उन्होंने विश्वास दिलाया कि आगे भी ग्रामवासियों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे। भूमिपूजन कार्यक्रम में ग्राम विकास समिति अछोटा के अध्यक्ष खिलेश सेन, सचिव योगेश देवांगन सहित धनुषराम साहू, गैंदलाल धीवर, जितेंद्र देवांगन, रामनाथ ध्रुव, महेश ध्रुव, सोमन निर्मलकर, प्रभाकर यादव आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!