Uncategorized

छात्रावास अधीक्षक संघ द्वारा लंबित सेवा संबंधी मांगों, छात्रावास-आश्रमों के संचालन में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों के निराकरण सहित 5 सूत्रीय मांगो को लेकर दिया गया धरना

छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ द्वारा अधीक्षक संवर्ग की लंबे समय से लंबित सेवा संबंधी मांगों एवं छात्रावास-आश्रमों के संचालन में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों के निराकरण हेतु शासन एवं विभागीय स्तर पर समय-समय पर ज्ञापन, पत्राचार एवं प्रत्यक्ष मुलाकात के माध्यम से ध्यान आकृष्ट कराया जाता रहा है। किंतु अब तक अपेक्षित निराकरण नहीं होने के कारण अधीक्षक संवर्ग में असंतोष एवं निराशा की स्थिति निर्मित हुई है।
इसी क्रम में संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्णयानुसार आज गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न जिला मुख्यालयों में नियमित एवं प्रभारी अधीक्षकों द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल आयोजित कर शासन का ध्यान आकर्षित किया गया। संघ की प्रमुख पांच सूत्रीय मांगो मे अधीक्षक संवर्ग की सेवा शर्तों का निर्धारण एवं कार्य परिस्थितियों में सुधार,अधीक्षकों के दैनिक कार्य के घंटे निर्धारित किए जाएं तथा साप्ताहिक एवं सार्वजनिक अवकाश के संबंध में स्पष्ट प्रावधान किए जाएं।
अधीक्षकों से 24×7 छात्रावास परिसर में शारीरिक रूप से उपस्थित रहने की अपेक्षा के स्थान पर कार्य की प्रकृति के अनुरूप व्यावहारिक ड्यूटी व्यवस्था लागू की जाए तथा निर्धारित कार्य समय के पश्चात ऑन-कॉल उपलब्धता का प्रावधान किया जाए।अधीक्षक संवर्ग का नैहर पुनर्गठन एवं पदोन्नति के अवसर उपलब्ध कराना,शिक्षक संवर्ग के प्रभारी अधीक्षकों को वी एस के ऐप से उपस्थिति दर्ज करने की अनिवार्यता से छूट प्रदान करना,ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था में सुधार एवं मेस राशि में अनुचित कटौती पर रो,छात्रावास-आषमों के संचालन हेतु पर्याप्त बजट एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करानाआदि मांगे शामिल है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!