Uncategorized

अछोटा विद्यालय में मनाया गया प्रवेशोत्सव, बच्चों का किया गया स्वागत सम्मान

बच्चे हमारे देश के भविष्य - मोनिका देवांगन


धमतरी। ग्राम अछोटा के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में नौनिहालों का शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में बतौर अतिथि जिला पंचायत सदस्य मोनिका देवांगन सम्मिलित हुई। नव प्रवेशी बच्चों और जो पांचवी से छठी क्लास माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश किए हैं ऐसे सभी बच्चों का स्वागत अभिनंदन एवं मुंह मीठा और पाठ्य पुस्तक, गणवेश वितरण कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित किए। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति श्रीमती मोनिका देवांगन ने कहा कि बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं उनके उज्जवल भविष्य एवं बेहतर चरित्र निर्माण की जिम्मेदारी शिक्षकों पालकों के साथ-साथ हम सब की है। हमें अपनी जिम्मेदारी का बेहतर ढंग से निर्वहन करना होगा ,तभी देश का भविष्य सुरक्षित होगा।सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या का लगातार कम होना चिंतन का विषय है हमें सरकारी स्कूलों में निजी स्कूलों के समान बेहतर संसाधन ,बेहतर प्रबंधन, भौतिक एवं शैक्षणिक माहौल में गुणात्मक सुधार लाकर सामाजिक गतिविधियों के साथ जोड़कर अपने विद्यालय को उत्कृष्ट विद्यालय बनाना होगा। प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष ऋषभ देवांगन ग्राम सरपंच संतोषी बाई ढीमर प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक गौतम साहू माध्यमिक शाला के कार्यवाहक प्रधान पाठक ध्रुव शाला विकास समिति के अध्यक्ष विजय देवांगन पूर्णिमा यादव सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं सहायिकाएं पालकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!