Uncategorized

प्रभारी खेमराज साहू टीम के साथ पैदल पेट्रोलिंग कर यातायात को सुगम सुरिक्षत बनाने कर रहे प्रयास

बाहर तक सामान फैलाने वाले, सड़क पर पसरा लगाने वालो, बेतरतीब पार्किंग करने वालो को दी जा रही समझाईश

नियमो का उल्लंघन करने वालो के खिलाफ की जा रही चालानी कार्रवाई

धमतरी। शहर के भीतर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने विभाग जुटा हुआ है इसी कड़ी में लगातार नियमो की पालन करने की अपील की जा रही है। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालो पर कार्यवाही भी की जा रही है।


यातायात प्रभारी खेमराज साहू द्वारा अपनी टीम के साथ शहर के मुख्य मार्गो में रोजाना पैदल पेट्रोलिंग की जा रही है। इसी दौरान सड़क तक दुकान फैलाकर रखने वाले दुकानदारों को सामान हटाने के निर्देश दिये गये। साथ ही बेतरतीब ढंग से खड़ी गाडिय़ों को भी हटवाया गया। सड़क पर पसरा लगाकर व्यवसाय करने वालो को भी पीछे होकर व्यवसाय करने समझाईश दी गई। इस संबंध में यातायात प्रभारी खेमराज साहू ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर यातायात को सुगम व सुरक्षित बनाया जा सकता है। दुर्घटनाओं मे कमी लाई जा सकती है।

यातायात पुलिस द्वारा लगातार जागरुकता अभियान चलाकर लोगो को जागरुक किया जा रहा है। बार-बार नियमो का उल्लंघन करने वालो के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!