किसान केवल अन्नदाता नहीं राष्ट्र के निर्माता भी हैं :मोनिका देवांगन
ग्राम कसावाही में एकादशी पर मनाया गया बीज बोनी तिहार

धमतरी। ग्राम कसावाही में एकादशी के पावन अवसर पर हमारी बीज बोनी तिहार मनाया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य मोनिका देवांगन सम्मिलित हुई। ग्राम सरपंच सोमन राम मंडावी एवं किसानों के साथ धरती माता एवं भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना कर पुरानी पद्धति से खेत में हल चलाकर जुताई एवं बीज बोनी के कार्य का शुभारंभ किया गया। मोनिका देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय के नेतृत्व में लगातार किसानों की समृद्धि एवं उनके आय को बढ़ाने हेतु विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उनको आर्थिक रूप से सबलता प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं। फसल बीमा योजना, समर्थन मूल्य में धान खरीदी, किसान सम्मान निधि एवं खाद में सब्सिडी प्रदान करके किसानों के आय को दोगुना करने की दिशा में काम कर रहे हैं। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महापौर रामू रोहरा पूर्व मंडल अध्यक्ष ऋषभ देवांगन ग्राम सरपंच सोमन राम मंडावी जनपद सदस्य पार्वती साहू पूर्व मंडल उपाध्यक्ष नरेश यादव उप सरपंच आत्माराम कोर्राम बूथ अध्यक्ष रूप राम मंडावी कचरुराम नेताम सभी पंचगण एवं बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।