Uncategorized

जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

आमगांव में दीपावली दीप महोत्सव समिति द्वारा त्रि-दिवसीय डे-नाईट कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन

दीपावली दीप महोत्सव समिति, आमगांव के तत्वावधान में आयोजित त्रि-दिवसीय डे-नाईट कबड्डी प्रतियोगिता का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समापन अवसर पर आयोजित राज्यस्तरीय डीजे डांस प्रतियोगिता ने कार्यक्रम की रौनक को और बढ़ा दिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर ग्राम सरपंच श्रीमती कमितला ध्रुव, अख्तर खान, गोपेन राठौर, तुलेश कश्यप, रोशन कश्यप, वेद कुमार गंजीर, राखी राम साहू, आत्मा राम सोरी, चैतराम ध्रुव, बबलू साहू, हनी कश्यप सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।ग्रामवासियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा से समरसता भवन निर्माण की मांग रखी, जिस पर उन्होंने शीघ्र ही मांग पूरी करने का बात कही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!