Uncategorized

राज्य की साय व केन्द्र की मोदी वाली डबल इंजन सरकार ने सभी मोर्चो पर सफलता अर्जित की है – महेन्द्र पंडित

भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक महेन्द्र पंडित ने बताया साय सरकार के उपलब्धियों को


धमतरी। भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक महेन्द्र पंडित आज जिला कार्यालय पहुंचे जहां उन्होने साय सरकार के उपलब्धियों को बताया। श्री पंडित ने चर्चा के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ की साय सरकार जनता के उम्मीदो पर खरा उतर रही है। पिछले वर्ष 3 दिसम्बर का वह स्वर्णिम दिन था, जब जनता ने छत्तीसगढ़ के विकास, सुशासन और समृद्धि के लिए ऐतिहासिक निर्णय लेकर भारतीय जनता पार्टी को अपना प्रचंड जनादेश दिया था। वह जीत वास्तव में जनता के विश्वास की ही जीत थी। सपनों और उम्मीदों की थी। उस प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद के लिए समस्त भाजपा परिवार जनता के आभारी हैं। श्री पंडित ने कहा कि जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए प्रदेश में प्रगति के अनेक नए आयाम स्थापित किए हैं। हमने मोदी की गारंटी के सभी प्रमुख वादे प्राथमिकता से पूरे किये हैं। इससे हर वर्ग का विकास हुआ है, प्रदेश में खुशहाली आई है। हमारी सरकार इसी निरंतरता को बनाए रखते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर है। इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर प्रदेश की जनता को भरोसा दिलाया कि हमारी सुशासन की सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करेगी और प्रगति के सर्वोच्च प्रतिमान स्थापित करेगी। भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक महेन्द्र पंडित ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में अब महापौर और नगर पालिका व नगर पंचायत के अध्यक्ष सीधे चुने जाने के प्रदेश सरकार के निर्णय का स्वागत कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और प्रदेश सरकार की कैबिनेट को धन्यवाद दिया है।
महेन्द्र पंडित ने आगे कहा कि प्रदेश की जनता भूपेश सरकार के वादा खिलाफी, भ्रष्टाचार, माफियाराज व कुनीतियों से परेशान थी। प्रदेश की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनता की उम्मीदो पर शत् प्रतिशत खरा उतरी है। अनेक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। राज्य व केन्द्र की डबल इंजन सरकार ने सभी मोर्चो पर सफलता अर्जित किया है। साय सरकार के उल्लेखनीय कार्यो व जनता के विश्वास के दम पर भाजपा प्रदेश में होने वाले आगामी नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव में भी बड़ी जीत दर्ज करेंगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!