Uncategorized

कुरुद में एनएसयूआई की बैठक संपन्न: संगठन विस्तार पर जोर, जागेन्द्र सिंह बने कुरुद के नए ब्लॉक अध्यक्ष

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन जिला धमतरी के अध्यक्ष राजा देवांगन के नेतृत्व में कुरुद ब्लॉक की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्ययोजना और छात्र हितों के लिए संघर्ष पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन विस्तार और अधिक से अधिक नए छात्रों को संगठन से जोड़ने की प्राथमिकता तय की.बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने कहा कि एनएसयूआई की छात्र हितैषी कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर जिले भर में छात्र-छात्राएं लगातार संगठन की सदस्यता ले रहे हैं।
जिले भर में जिलाध्यक्ष द्वारा सतत दौरा कर नए छात्रों को जोड़ा जा रहा है, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिल रही है।संगठन को गति देने के लिए जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने कुरुद ब्लॉक एवं कॉलेजों के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की। नियुक्तियां इस प्रकार हैं जागेन्द्र सिंह: ब्लॉक अध्यक्ष (कुरुद),होमेन्द्र साहू ब्लॉक उपाध्यक्ष (कुरुद),ऋषभ बंजारे अध्यक्ष (संत गुरु घासीदास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुरुद),युगल बैस: अध्यक्ष (दाऊ कल्याण सिंह सोनवानी महाविद्यालय, जीजामगांव), अजय दीवान अध्यक्ष (कुरुद ब्लॉक स्कूल यूनिट) बैठक में मुख्य रूप से जिला महासचिव तेजप्रताप साहू, जिला सचिव सुदीप सिन्हा, भखारा ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ पाल, मगरलोड ब्लॉक अध्यक्ष सूरज सिन्हा एवं कुरुद विधानसभा उपाध्यक्ष यश चंद्राकर उपस्थित रहे।इनके साथ ही नवीन साहू, आदित्य साहू, रोहन साहू, विनय दीवान, ललित यादव, चित्रांश पटेला, ड्रोन बघेल,हिमांशु साहू सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे पूरी निष्ठा के साथ छात्र हितों की रक्षा करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!