Uncategorized

दुर्गेश कठोलिया की मौत की जांच हेतु पीडि़त परिवार से मिलने पहुंची कांग्रेस जांच समिति


धमतरी। विगत दिनों धमतरी की अर्जुनी थाना में पुलिस अभीरक्षा में हुई युवक की मौत को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जांच समिति का गठन किया गया था जाँच समिति इसी सिलसिले में मृतक के गृहग्राम भंवरमरा (राजनांदगांव) पहुंची जहाँ मृतक के घर में उनकी के पत्नी दुर्गा कठोलिया और दो नन्हें बच्चे थे जाँच समिति के सदस्यों द्वारा पूछे जाने पर उनकी पत्नी ने रोते हुए इस घटनाक्रम की आपबीती सुनाई। जांच के दौरान टीम अर्जुनी थाना पहुंची और आवश्यक जानकारी मांगी गई। जांच के दौरान संयोजक कुंवर सिंह निषाद विधायक गुंडरदेही, धमतरी विधायक ओंकार साहू , खुज्जी विधायक भोलाराम साहू , बालोद विधायक संगीता सिन्हा , कांग्रेस कमेटी धमतरी के जिला अध्यक्ष शरद लोहाना , राजनांदगांव कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा , ग्राम भंवरमरा के सरपंच, मृतक के माता-पिता, पत्नी, मृतक के बच्चे, ग्राम के पंचगण की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!