Uncategorized

मगरलोड में सड़क हादसा,कार की ठोकर से एक की मौत दो गंभीर रूप से घायल

धमतरी। मगरलोड में भरदा मोड़ के पास रविवार शाम बड़ी दुर्घटना घटी है बाइक, स्कूटी और कार में भिड़ंत से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि एक अन्य बाइक सवार और स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार परसवानी निवासी देव कुमार यादव 45 वर्ष अपने साथी मस्तराम के साथ जा रहा था। इसी दौरान खैरझिटी निवासी राधेलाल साहू भी अपनी स्कूटी से जा रहा था। तभी हरियाणा पासिंग कार ने भरदा मोड़ के पास दोनों वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयानक था कि देव कुमार यादव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि परसवानी निवासी मस्तराम पटेल और खैरझिटी निवासी राधेलाल साहू को गंभीर चोट आई है जिन्हें इलाज के लिए धमतरी भेजा गया है। मगरलोड पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!