Uncategorized

रामकथा से गूंजा रुद्री, समापन अवसर पर विधायक रहे मुख्य अतिथि

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, त्याग, कर्तव्य, करुणा और समरसता का अनुपम उदाहरण है - ओंकार साहू


धमतरी। ग्राम रुद्री में आयोजित भव्य रामायण कार्यक्रम का समापन श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर धमतरी विधायक ओंकार साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विधायक ओंकार साहू ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, त्याग, कर्तव्य, करुणा और समरसता का अनुपम उदाहरण है। रामायण केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला और सामाजिक मर्यादाओं का मार्गदर्शन करने वाला महान ग्रंथ है। उन्होंने कहा कि आज के समय में भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाकर ही एक सशक्त, संस्कारवान और एकजुट समाज का निर्माण किया जा सकता है। इस अवसर पर जनपद सदस्य अनीता यादव, सरपंच लक्ष्मी बाया , उपसरपंच शुभम साहू , केशव साहू, गोविंद साहू, पुराणिक साहू, चितेंद्र साहू , रोहित साहू, कौशिक व आयोजन समिति के सदस्य, वरिष्ठ नागरिक एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!