Uncategorized

परशुराम जन्मोत्सव पर ब्राम्हण समाज ने निकाली ब्रम्ह गर्जना बाइक रैली

घड़ी चौक से आज शाम 5 बजे अष्ठधातु निर्मित भगवान परशुराम की निकाली जाएगी पालकी यात्रा


धमतरी। परशुराम जन्मोत्सव पर ब्राम्हण समाज ने रिसाईमाता मंदिर से ब्रम्ह गर्जना बाइक रैली निकाली वही म्यूनिसिपिल स्कूल के समीप भगवान परशुराम चौक के समीप समाज की महिलाओं ने 108 दीपक जलाकर पूजा अर्चना की। समाज के अध्यक्ष राकेश दीवान की अगुवाई में भगवान परशुराम की प्रतिमा का अभिषेक हवन पूजन व आरती की गई। अक्षय तृतीया पर ब्राम्हण समाज ने बुधवार को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव उत्साह से मनाया। सुबह 10 बजे रिसाईमाता मंदिर स्थित भगवान परशुराम की प्रतिमा का अभिषेक, पूजन, हवन व आरती की गई। हवन पूजन का कार्यक्रम दो घंटा चला। इसके बाद परशुरामजी का प्राकट्य महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर ब्राम्हण समाज के जिलाध्यक्ष राकेश दीवान और पं. सूरज तिवारी ने कहा कि परशुराम जी का जन्म त्रेतायुग में ऋषिकुल में जन्म हुआ। वे भगवान विष्णु के छठे अवतार थे। भगवान शंकर से विद्याप्राप्त कर विशिष्ट दिव्यास्त्र विधुदभि नामक नामक परसु प्राप्त किया। शास्त्र विद्या के महान गुरु थे। उन्होंने भीष्म पितामहा, आचार्य द्रोण, कर्ण को शस्त्र विद्या प्रदान की। वे अहंकारी और दुष्ट राजाओं का पृथ्वी से 21 बार संहार किया। परशुराम जी ब्राम्हणों के कुलदेवता हैं। बुधवार को रिसाईमाता मंदिर में दोपहर दो बजे महिला शाखा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। महिला शाखा द्वारा शाम 6 बजे भगवान परशुराम चौक नपानि स्कूल के पास 108 दीपों का प्रज्जवलन कर पूजा पाठ व आरती की गई, आतिशबाजी भी हुई। इसी क्रम में शुक्रवार 2 मई को शाम 5 बजे अष्ठधातु निर्मित भगवान परशुराम की पालकी यात्रा निकाली जाएगी। पालकी यात्रा शाम 5 बजे घड़ी चौक से प्रारंभ होकर गोलबाजार, मठमंदिर चौक, चमेली चौक, कचहरी चौक, गणेशचौक, रामबाग होते हुए मां विंध्यवासिनी मंदिर में पूजा पाठ के बाद समाप्त होगी। इस दिन शाम 5 बजे घड़ी चौक में भगवान परशुराम की प्रतिमा के सामने सर्वसमाज द्वारा महाआरती की जायेगी। जयंती की पूर्व संध्या पर मंगलवार को शाम 5 बजे युवा शाखा द्वारा ब्रम्ह गर्जना वाहन रैली निकाली गई। रैली रिसाईमाता मंदिर रामसागरपारा से प्रारंभ होकर पूरे शहर के मुख्य मार्गों में भ्रमण किया। रैली का समापन मां विंध्यवासिनी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद हुआ। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश दीवान, तहसील अध्यक्ष सूरज तिवारी, गोपाल शर्मा, भूपेन्द्र मिश्रा, दीप शर्मा, देवेन्द्र मिश्रा, विनोद पाण्डेय, नारायण दुबे, दीपक पाण्डेय, शुभांक मिश्रा, महेश तिवारी, अशोक पाण्डेय, शैलेन्द्र दीवान, प्रतीक तिवारी, श्रीकांत तिवारी, अभिषेक शर्मा, यश दुबे, अभिषेक दुबे, दिव्य दुबे, निशांत दुबे, राहुल मिश्रा, प्रेम दीवान, विक्रांत शर्मा, पीयूष पांडे, युवराज शर्मा, प्रकाश शर्मा, मेघा तिवारी, आस्था, आस्तिक पांडे, अनिका पांडे, मानवी पांडे, प्रदीप पांडे, अमन पांडे, राकेश तिवारी, आशुतोष शर्मा, विनोद पांडे, रविप्रकाश साहू, सूरज शर्मा, योगेश शर्मा, ममता शर्मा विनोद पांडे, प्रमोद पांडे, डिगेश शर्मा, कृष्णा शर्मा, संतोष दीवान, शुभम शर्मा, संजय शर्मा, सहित समाजजन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!