Uncategorized

नरेश टिकैत पर देशद्रोह का मुकदमा दायर करने भाजपा किसान मोर्चा ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

धमतरी-जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा देश के 26 निर्दोष पर्यटकों की क्रूरतापूर्वक हत्या की गई, जो अत्यंत निंदनीय, अमानवीय एवं देश की एकता और सुरक्षा पर सीधा प्रहार है।इस गंभीर कृत्य के प्रतिकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशहित में सिंधु जल समझौते को रद्द करने की पहल की, जिसकी सराहना न केवल देशवासियों ने, बल्कि वैश्विक मंचों पर भी की जा रही है।
किन्तु, अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश के भीतर ही कुछ स्वघोषित नेता ऐसे राष्ट्रहितकारी निर्णयों का विरोध कर रहे हैं। कथित किसान नेता श्री टिकैत का यह बयान कि भारत और पाकिस्तान के किसान एक हैं, अतः सिंधु जल समझौता रद्द नहीं होना चाहिए, न केवल देश की 140 करोड़ जनता की भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला है।इस बयान के विरोध स्वरूप भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के आह्वान पर समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा। नरेश टिकैत जैसे लोग देश की रोटी खाकर, देश के विरोध में बयान देते हैं, जो अत्यंत शर्मनाक और राष्ट्रविरोधी है। पूर्व में भी इन्होने किसान आंदोलन के नाम पर लाल किले की प्राचीर पर हुड़दंग मचाकर राष्ट्र को अपमानित करने का कृत्य किया गया था।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष क़विन्द्र जैन किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र साहू किसान मोर्चा जिला महामंत्री रोहिताश मिश्रा जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिन्दुजा राजेश गोलछा मण्डल अध्यक्ष अमन राव दिलीप पटेल हिरंजय साहू सोसाइटी अध्यक्ष गण मुरारी यदु तारेंद्र चंद्राकर केशव साहू रामखिलावन चंद्राकर मुकेश शर्मा अशोक सिन्हा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष देवेश अग्रवाल रिक्की गंगवानी ललित मणिक वामन सिन्हा हज़ारी राम साहू धर्मेन्द्र वर्मा सहित किसान बंधु उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!