Uncategorized

नशीली और अमानक दवाओं की बिक्री पर लगेगा अंकुश

दल ने किया 31 मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण

*4 दवाओं का नमूना लेकर भेजा गया राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर*

धमतरी 28 मई 2025/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिले में स्वापक और मनःप्रभावी नशीली दवाओं की अवैध बिक्री तथा नशे के रूप में दुरूपयोग को रोकने के साथ ही आमलोगों सहित मरीजों को गुणवत्तायुक्त औषधियां उपलब्ध हो, इसके लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के दल द्वारा 31 मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान दवाओं की खरीदी-बिक्री से संबंधित दस्तावेज, अभिलेख और रजिस्टर की बारिकी से जांच की गई और नशीली दवाओं को पंजीकृत चिकित्सक की पर्ची पर ही बेचने के सख्त निर्देश दुकान संचालकों को दिए। निरीक्षण के समय 24 दुकानों में सीसी टीवी लगा हुआ पाया गया, शेष दुकानों में भी जल्द से जल्द सुरक्षा की दृष्टि से सीसी टीवी कैमरा लगाने के निर्देश दल द्वारा दिए गए।
निरीक्षण दल द्वारा धमतरी के स्वामी मेडिकल एजेंसी से Tab. Tarolic-100, Tab. Sodomc-500 तथा सिविल अस्पताल कुरूद के ड्रग स्टोर से Tab. Aarcal D, Tab. Vit-C D3 का नमूना लिया गया। साथ ही इन दवाओं को राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा नशीली दवाओं की अवैध बिक्री तथा अमानक दवाओं पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिससे इन दवाओं की बिक्री पर अंकुश लगेगा। निरीक्षण के समय सहायक औषधि नियंत्रक श्री संजय राजपूत, औषधि निरीक्षक श्री संदीप कुमार सूर्यवंशी, श्री सुमित देवांगन, श्री लुकेश कुमार साहू शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!