Uncategorized

छत्तीसगढ़ किसान यूनियन की हुई बैठक, किसान हित में हुई चर्चा

19 मार्च को होने वाले किसान पंचायत में राकेश टिकैत के सम्मिलित होने की दी गई जानकारी


धमतरी। छत्तीसगढ़ किसान यूनियन की बैठक मंगलवार को नेहरू गार्डन में हुई। जिसमें विस्तृत रूप से 19 मार्च को होने वाले किसान पंचायत को सफल बनाने एवं राकेश टिकैत के सम्मिलित होने के संबंध में विस्तार पूर्वक किसानों से जमीनी समस्याओं के बारे में चर्चा कर जानकारी दी गई। प्रमुख रूप से किसानों ने यह विषय रखा कि सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य कानूनी गारंटी देने की मांग, कृषि कार्य को मनरेगा से जोडऩे। चना उत्पादक किसानों को 2500 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रति एकड़ किसानों को देने। जीवनदयानी महानदी की रेत उत्खनन बंद कर गिरते जल स्तर व पर्यावरण बचाने, केंद्र सरकार द्वारा समर्थन मूल्य में 117 रुपए की बढ़ोतरी राशि को धान की अंतर राशि 3100 रुपए की बजाय 3217 रुपए करने, खुले बाजार में रासायनिक खाद की बेतहाशा वृद्धि यूरिया 272 की बजाय 500 रुपए पर विक्रय किए जाने पर रोक लगाने एवं अमानक नकली खाद व नकली दवाई पर प्रतिबंध, नई कृषि नीति एवं व्यापार नीति वापस लेने, जंगली हाथी सूअर भालू के हमले से मृत व्यक्ति के परिवार को 10 लाख रुपए की मुआवजा राशि एवं घायल व्यक्ति के परिवार को 3 लाख रुपए मुआवजा एवं सरकार द्वारा मुफ्त इलाज, किसानों का मोटर पंप का बिजली पूर्ण रूप से माफ करने के मुद्दों को किसान पंचायत में रखने का निर्णय हुआ। बैठक में मुख्य रूप से राजिम से आये भारतीय किसान यूनियन छत्तीसगढ़ के महासचिव तेजराम विद्रोही, घनाराम साहू किसान यूनियन जिला अध्यक्ष धमतरी, महावीर साहू महासचिव, सुदर्शन ठाकुर कोषाध्यक्ष, राम निहोरा निषाद उपाध्यक्ष, पुष्कल साहू ब्लॉक अध्यक्ष धमतरी, दीनदयाल साहू विधानसभा महासचिव, ईश्वर नवरंगे, हमेश कुमार रंगारी, प्रेमलाल साहू, राकेश ध्रुव नगरी साकरा, नथूराम नेताम नरहरपुर, भुनु राम साहू, रघुनाथ साहू, कुशल साहू आदि किसान शामिल हुए। उक्त जानकारी घनाराम साहू ने दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!