Uncategorized

ताम्रध्वज साहू को प्रत्याशी बनाना स्वागत योग्य – पीयूष पाण्डेय

धमतरी कांग्रेस नेता पीयूष पांडेय ने कहा कि धमतरी महासमुंद लोकसभा जो शुरू से ही एक चर्चित लोकसभा के रूप में जाना व पहचाना जाता हैं आठ विधानसभा वाली इस लोकसभा में शुरू से ही अनुभवी व दिग्गजों को मौका दिया गया हैं उसी कड़ी में इस बार चुनाव के लिये कांग्रेस पार्टी ने बहुत ही सहज,सरल व सौम्य व्यवहार के धनी व्यक्ति पूर्व मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष, पूर्व मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूर्व मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष,पूर्व विधायक, पूर्व सांसद संसद में राजभाषा कोयला और इस्पात ओर प्राकृतिक गैस के स्थायी समिति के सदस्य, पूर्व मंत्री गृह मंत्री लोकनिर्माण विभाग,जेल धार्मिक न्यास,पर्यटन एवं संस्कृति विभाग जैसे बहुत से पदों में रह कर निरन्त प्रदेश की सेवा में अपना सम्पूर्ण जीवन लगा रहे हैं महासमुंद लोकसभा से भी उनका गहरा लगाव रहा हैं सभी से चित परिचित हैं निश्चित ही उनके लम्बे अनुभव का फायदा लोकसभा को मिलेगा कांग्रेस पार्टी द्वारा पहली सूची में महासमुंद लोकसभा से ताम्रध्वज साहू को प्रत्याशी घोषित करने पर सम्पूर्ण कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आम जन मानस में हर्ष व्याप्त हैं.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!