Uncategorized

भाजपा के कौशिल्या देवांगन का निगम सभापति बनना तय, कांग्रेस ने पूर्णिमा रजक को बनाया है प्रत्याशी

आज नगर निगम धमतरी मे सभापति पद का चुनाव हो रहा है भाजपा ने कौशिल्या देवांगन को सभापति प्रत्याशी बनाया है वंही कांग्रेस ने पूर्णिमा रजक को प्रत्याशी बनाया है. भाजपा ने सभी को चौकाते हुए कौशिल्या देवांगन को सभापति बनाने का निर्णय लिया है.बता दे कि सोरिद वार्ड क्रमांक 35 से पहली बार पार्षद चुनकर आई कौशल्या देवांगन धमतरी नगर निगम की तीसरी सभापति होंगी। कौशल्या देवांगन के जिनके प्रस्तावक और समर्थक तल्लीन पुरी गोस्वामी और नरेंद्र रोहरा बने। निगम के पास अस्थाई कार्यालय बनाया गया है जहां पर रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू पर्यवेक्षक के रूप में धमतरी पहुंचे और सभी के बीच में उन्होंने घोषणा की। रामू रोहरा ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व का निर्णय शिरोधार्य है। उन्होंने कहा सिर्फ निर्दलीयों का बल्कि कांग्रेस का भी वोट उन्हें मिलेगा।ज्ञात हो कि मूलतः बटनारा की रहने वाली कौशिल्या देवांगन का परिवार भाजपा से जुड़ा हुआ है। 2015 में वह शादी होकर धमतरी पहुंची। इंद्रेश देवांगन पति प्राइवेट जॉब करते हैं। 13 नवंबर 1992 को जन्मी कौशिल्या इस बार पहली बार ही सोरिद वार्ड से कांग्रेस के डिंपल सिन्हा को 348 वोट से हराकर नगर निगम पार्षद बनी और उन्हें यह महत्वपूर्ण पद दिया जा रहा है। निगम में भाजपा के 27 पार्षद है इसलिए उनका सभापति बनना तय है.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!