Uncategorized

भाजयुमो द्वारा नेशनल हेराल्ड मुद्दे को लेकर किया गया कांग्रेस भवन का घेराव व पुतला दहन

कानून के दायरे में हो रही कार्रवाई, कांग्रेस कर रही है जनभावनाओं का अपमान - कैलाश सोनकर


धमतरी । भाजपा युवा मोर्चा द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस भवन का घेराव किया गया। साथ ही गांधी मैदान में पुतला दहन भी किया गया। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष कैलाश सोनकर ने कहा कि नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई पूर्णत: कानून सम्मत है और इसका कोई राजनीतिक पक्षपात नहीं है। यह मामला वर्षों से लंबित है और इसमें न्यायालय द्वारा दिए गए आदेशों के तहत ही जांच एजेंसियों ने कदम उठाए हैं। यंग इंडियन लिमिटेड और एसोसिऐट जर्नल्स लिमिटेड के बीच हुए संदिग्ध लेन-देन के माध्यम से 2000 करोड़ से अधिक की संपत्ति पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया गया। यह सीधे तौर पर धोखाधड़ी, मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार का गंभीर मामला है। कांग्रेस पार्टी द्वारा इस कानूनी प्रक्रिया को राजनीतिक प्रतिशोध बताना न केवल न्यायपालिका का अपमान है, बल्कि देश की जनता को गुमराह करने की एक कोशिश भी है। भाजपा का स्पष्ट मत है: कोई भी कानून से ऊपर नहीं है, चाहे वह कितना भी बड़ा नेता क्यों न हो। कांग्रेस को अपने नेताओं को बचाने के बजाय देश के सामने सच्चाई स्पष्ट करनी चाहिए। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में भाजपा हमेशा अग्रणी रही है और रहेगी। भारतीय जनता पार्टी देशवासियों को आश्वस्त करती है कि कानून का शासन सर्वोपरि रहेगा और कोई भी दोषी बच नहीं पाएगा। घेराव के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष कवींद्र जैन ,अरविंदर मुंडी , भाजपा जिला महामंत्री अविनाश दुबे,भाजपा जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिंदुजा,राजीव सिन्हा ,डीपेंद्र साहू शहर मण्डल अध्यक्ष पवन गजपाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय साहू, मंडल महामंत्री अखिलेश सोनकर,हेमंत चंद्राकर मिश्री लाल पटेल हेमंत बंजारे ,कुलेश सोनी, पिंटू यादव,श्यामलाल नेताम ईश्वर सोनकर, संजय देवांगन,गज्जू कंवर, चंद्रकला पटेल ,नीतू त्रिवेदी,राजीव चंद्राकर,भाजयुमो धमतरी जिला अध्यक्ष कैलाश सोनकर जिला महामंत्री जय हिंदूजा युवा मोर्चा धमतरी शहर मंडल अध्यक्ष सूरज शर्मा धनेंद्र साहू देवेश अग्रवाल सुभाष चंद्राकर कोमल देवांगन गोपाल साहू युवराज मरकाम बाबा साहू दौलत वाधवानी युवराज मरकाम दिग्विजय धरूं राम सोनी नीरज शुक्ला बलराम गुप्ता अनुज तिवारी समीर जयसवाल देवा भाई सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!