Uncategorized

देश के विकास, आमजनता के उत्थान के साथ आत्मनिर्भर भारत की ओर अग्रसर करने की प्रतिबद्धता का है बजट-: विजय मोटवानी

नगरीय निकाय के छोटे शहरों के लिए बजट में विशेष पैकेज का निगम लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष ने किया स्वागत

धमतरी- बजट 2026 को विकसित भारत की ओर बढ़ने के अनुरूप वित्तीय प्रबंधनों को अपने में समाहित करते हुए देश के उत्तरोत्तर विकास के साथ ही आम जनमानस के जीवन का तेज गति से उत्थान करने वाला बजट में आत्मनिर्भर भारत की पवित्र सोच को समाहित करते हुए तैयार किया हुआ सुनियोजित, योजनाओं का साक्षात प्रतिबिंब को प्रदर्शित करता हुए बजट का स्वागत नगर निगम के लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी द्वारा किया गया है, उन्होंने आगे बताया की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्बारा प्रस्तुत बजट भारत के विकास हेतु संतुलन को अपने में समाहित किया है, जहां देश के सर्वांगीण क्षेत्र में विकास को नई ऊंचाई देने के साथ ही साथ आम जन को लाभ देने के प्रयास के तहत निर्णय लिया गया है।आम लोगों के लिए बड़ी राहत देते हुए वित्त मंत्री ने यह भी घोषणा किया कि नया हाई स्पीड रेल कारिडोर बनाये जायेंगे आर्थिक सुधार पर पूरा जोर दिया जा रहा है,आयकर अधिनियम को सरलकरण किया जाएगा,डायबिटीज और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाइयां सस्ती होंगी इससे लाखों मरीजों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम होने की उम्मीद है मेक-इन-इंडिया अभियान को मजबूती देते हुए भारत में निर्मित स्मार्टफोन और टैबलेट के दामों में कमी आने की संभावना है सरकार के इस कदम से न केवल घरेलू विनिर्माण को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि उपभोक्ताओं को भी किफायती दरों पर इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद उपलब्ध हो सकेंगे।खेल इक्विपमेंट पर फोकस जिससे युवाओं को खेल कूद के समान किफायती दर में मिलेंगे, पशु व कृषि लघु उघोग से संबंधित अनेक लाभकारी घोषणा की गयी है जिससे देश के कृषक, आम जन सभी को जीवन में लाभ होते दिखेगा।साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस शानदार बजट जिसमे युवाओं के हित के लिए अथक प्रभावशाली शाबित होगा सभापति मोटवानी ने प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए छोटे नगरों के विकास हेतु विशेष प्रावधान किए जाने के केंद्र सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे दूरगामी सोच का परिचय बताया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!