Uncategorized

खेल मैदानों की दशा में करेंगे सुधार – कलेक्टर अबिनाश मिश्रा

कहा खिलाडिय़ों को बेहतर सुविधायुक्त स्टेडियम उपलब्ध कराने होगा प्रयास

चार्ज लेते ही नवपदस्थ कलेक्टर श्री मिश्रा है एक्शन मोड में

धमतरी। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा जब से जिले में पदस्थ हुए है तब से लगातार एक्शन मोड पर है। शासकीय दफ्तरों में कामकाज में कसावट लाने के साथ ही सुविधाओं को बेहतर बनाने आम जनता को राहत पहुंचाने की दिशा मे कार्य कर रहे है।
मुलाकात के दौरान कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि जिले के खेल मैदानो की दशा मे सुधार हेतु प्रयास किया जायेगा। इसके लिए वे खेल मैदानों का निरीक्षण करेंगे। खिलाडिय़ों से चर्चा कर वस्तु स्थिति से अवगत होंगे। उनका प्रयास होगा कि खिलाडिय़ों को मैदानो में बेहतर सुविधाएं मिले। इसकी शुरुआत वे कुरुद स्टेडियम के निरीक्षण से कर चुके है। जल्द ही जिले के अन्य स्टेडियम का भी निरीक्षण करेंगे।
कलेक्टर श्री मिश्रा आगे कहा कि शहर में एक सुविधायुक्त बेहतर माहौल वाले चौपाटी की कमी है शहरवासियों को बेहतर चौपार्टी प्रदान करने की दिशा में प्रयास किया जायेगा। ताकि शहरवासी परिवार संग अच्छे माहौल खाद्य पदार्थो का आनंद लेते समय बीता सकें।
उल्लेखनीय है कि आईएएस श्री मिश्रा को पहली बार कलेक्टर बनाया गया है इस पद पर उनकी पहली पोस्टिंग धमतरी में हुआ है। जब से वे जिले में पदस्थ हुए है। लगातार एक्शन मोड पर है। पहले ही मीटिंग में उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि सभी अधिकारी कर्मचारी सुबह 10 बजे कार्यालय मे अनिवार्य रुप से उपस्थित रहें अन्यथा कार्यावाही की जाएगी। इसके अतिरिक्त उनके संज्ञान में आने वाले समस्या शिकायतों पर तत्काल अधिकारियों को निर्देशित करते है। पेयजल की समस्या को लेकर भी गंभीर है। अवैध खनन-परिवहन पर भी कार्रवाई के निर्देश उन्होने दिए है। कलेक्टर के इस कार्यप्रणाली से जिलेवासियों में बेहतर प्रशासन की उम्मीद जगी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!