Uncategorized

वार्ड में चल रहे विकास कार्यों का नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति जैन ने किया निरीक्षण

भखारा-नगर पंचायत के अंतर्गत वार्ड में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों का आज नगर पंचायत अध्यक्ष, परिषद सदस्यों एवं इंजीनियर द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वार्ड के दंतेश्वरी मंदिर, सामुदायिक भवन, सड़कों, नाली निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया।
अध्यक्ष ज्योति हरख जैन एवं परिषद इंजीनियर ने मौके पर उपस्थित ठेकेदार को कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य मानक के अनुरूप एवं टिकाऊ होना चाहिए, किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।साथ ही कार्य में तेजी लाने एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने की हिदायत दी गई। अध्यक्ष ने कहा कि नगर के विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिससे आम नागरिकों को शीघ्र लाभ मिल सके।निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि हरख जैन, जितेंद्र साहू, पार्षद गण खेमलता साहू हितेंद्र साहू,सब इंजीनियर ज्योति साहू, देव कंवर,थानेंद्र साहू आदि सहित अधिकारी- पी डब्लू डी कर्मचारी एवं ठेकेदार उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!