एसपी ने अर्जुनी, कुरूद, सिहावा व दुगली थाना प्रभारियों तथा सीएसपी धमतरी एवं एसडीओपी कुरूद को किया सम्मानित
वर्ष 2025 में अपराध, मर्ग एवं यातायात कार्यवाही में उत्कृष्ट प्रदर्शन, धमतरी पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी हुए सम्मानित

तेज़ विवेचना, सख्त यातायात प्रवर्तन और प्रभावी पुलिसिंग का असर,एसपी धमतरी ने उत्कृष्ट इकाइयों को प्रदान किए प्रशस्ति पत्र
वर्ष 2025 के दौरान जिले में अपराध नियंत्रण, मर्ग प्रकरणों के त्वरित निराकरण तथा यातायात नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले थाना के थाना प्रभारियों एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अनुभाग के अनु.अधिकारी को पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिले के समस्त थानों को अपराध प्रकरणों की संख्या के आधार पर ‘ए’, ‘बी’ एवं ‘सी’ श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया।
प्रत्येक श्रेणी में सर्वाधिक अपराध प्रकरणों का प्रभावी एवं त्वरित निकाल करने वाले थानों के थाना प्रभारी को एसपी.धमतरी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
थाना अर्जुनी,थाना कुरूद,थाना सिहावा, थाना दुगली के थाना प्रभारियों को
वर्ष 2025 में अपराधों का निकाल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किये जाने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।उप पुलिस अधीक्षक, एजेपीयू धमतरी अनुभाग एसडीओपी कुरूद,धमतरी अनुभाग एवं कुरूद अनुभाग में अपराधों का निकाल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किये जाने पर दोनों अनुभागीय अधिकारी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।जिले के समस्त थानों को मर्ग प्रकरणों की संख्या के आधार पर ‘ए’, ‘बी’ एवं ‘सी’ श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया।उक्त वर्गीकरण के अंतर्गत मर्ग प्रकरणों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले थाना कुरूद,थाना अर्जुनी,थाना सिहावा, थाना दुगली के थाना प्रभारी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।वैसे ही मर्ग प्रकरणों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अनुभाग में नगर पुलिस अधीक्षक
धमतरी को धमतरी अनुभाग में
मर्ग प्रकरणों का निकाल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किये जाने पर सम्मानित किया गया। एसडीओपी कुरूद -को कुरूद अनुभाग में मर्ग का निकाल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किये जाने पर सम्मानित किया गया।वर्ष 2025 में यातायात पुलिस की सख्त एवं सतत कार्यवाही के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। जिले में सड़क दुर्घटनाओं में 20.05 प्रतिशत की उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। वहीं सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या में 8.67 प्रतिशत तथा घायलों की संख्या में 31.26 प्रतिशत की महत्वपूर्ण कमी आई है।इन उपलब्धियों के पीछे यातायात नियमों के कड़ाई से पालन, नियमित चेकिंग अभियान एवं प्रभावी प्रवर्तन की अहम भूमिका रही है।
इसी क्रम में यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करते हुए वर्ष 2025 में सर्वाधिक 3304 चालानी कार्यवाही करने पर सहा. उप निरी. रामकृष्ण साहू को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

