Uncategorized

प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार नगर पंचायत की सर्वोच्च प्राथमिकता है – ज्योति हरख जैन

भखारा नपं के अन्तर्गत हुआ सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन


धमतरी। भखारा नगर पंचायत के वार्ड 4,7 के पास में नागरिकों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए मां शाकंभरी भवन (पटेल समाज भवन) के सामने सीसी रोड क्रांक्रिटीकरण निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन श्रीमती ज्योति हरख जैन (अध्यक्ष, नगर पंचायत भखारा) एवं छबिलाल निर्मलकर (पार्षद, वार्ड क्रमांक 4) के साथ ही वार्ड वासियों के कर कमलों से विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ। ज्योति हरख जैन ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार नगर पंचायत की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सीसी कांक्रीट निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि बरसात के मौसम में होने वाली समस्याओं से भी नागरिकों को राहत मिलेगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों को विश्वास दिलाया कि नगर पंचायत निरंतर विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है। वार्ड पार्षद श्री छबिलाल निर्मलकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि वार्ड क्रमांक 4 के सर्वांगीण विकास हेतु यह कार्य अत्यंत आवश्यक था। कार्यक्रम में सुरेंद्र पटेल, सतीश पटेल, बबलू पटेल, कार्तिकेय पटेल, योगेन्द्र पटेल, गोवर्धन पटेल, धनेश्वरी पटेल, सेवती बाई, नम्मू लाल साहू आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!