Uncategorized

समर्थन मूल्य मेंं धान खरीदी का रामू रोहरा ने लिया जायजा, किसानों से चर्चा कर जाना हाल चाल

प्रदेश भाजपा महामंत्री रामू रोहरा आज आमदी, शंकरदाह सहित विभिन्न सोसायटी में पहुंचे

कहा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार में साय-साय काम हो रहा है
धमतरी। प्रदेश में भाजपा की सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है। आज से किसानों धान खरीदी की शुरुवात हो चुकी है। सोसायटियो में सुबह से पूजा पाठ कर धान खरीदी प्रारंभ कर दिया गया है।

खरीदी प्रारंभ के दौरान आज प्रदेश भाजपा महामंत्री रामू रोहरा विभिन्न सोसायटियो में पहुंचकर किसानो ंसे हाल चाल जाना व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्री रोहरा आज आमदी, शंकरदाह सोसायटी में पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया और किसानों व मजदूरों से चर्चा की। श्री रोहरा ने कहा कि सोसायटियो में प्रबंधन व उपस्थित अधिकारी कर्मचारी किसानों बेहतर सुविधा देने जुटे है।

श्री रोहरा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार में साय-साय कार्य हो रहे है। तय तारिख को धान खरीदी 31 सौ रुपये समर्थन मूल्य में खरीदी शुरु कर सरकार ने अपना संकल्प पूरा किया। किसानों में काफी उत्साह है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!