Uncategorized

कांग्रेसियों ने मनाई पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती

जालमपुर वार्ड के युवाओ ने वरिष्ठ कांग्रेसियों की उपस्थिति में किया कांग्रेस प्रवेश

धमतरी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन धमतरी मे मनाई गई. इस दौरान उपस्थित सभी ने पंडित नेहरू के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. इसके पश्चात वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओ ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन-चरित्र तथा त्याग पर प्रकाश डाला एवं उपस्थित सभी से उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए जीवन को सार्थक बनाने का आव्हान किया.

एवं देश को दिए गए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया. इस मौके पर जालमपुर वार्ड के बिट्टू सिन्हा सहित युवाओं को उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेसी साफा पहनाकर कांग्रेस प्रवेश करवाया एवं कांग्रेस विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने की बात कही एवं शुभकामनाएं दी. इस दौरान महापौर विजय देवांगन, पूर्व विधायक लेखराम साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आकाश गोलछा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय प्रकाश जैन, पार्षद राजेश ठाकुर, राजेश पांडे, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, ब्लॉक महामंत्री आशुतोष खरे, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव उदित नारायण साहू, दीपक साहू, संजू साहू, पवन यादव, सूरज पासवान, मिथलेश साहू, शेख शोहेल, बिट्टू सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!