Uncategorized

ओबीसी घोषणापत्र से जुड़े मुद्दों पर परामर्श बैठक में शामिल होने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व अन्य विधायको के साथ विधायक ओंकार साहू हुए दिल्ली रवाना

धमतरी विधायक ओंकार साहू कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व अन्य विधायको के साथ दिल्ली रवाना हुए हैं और कमलादेवी कॉम्प्लेक्स, इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (आईआईसी), नई दिल्ली में आयोजित ओबीसी घोषणापत्र से जुड़े मुद्दों पर परामर्श बैठक में शामिल होने जा रहे हैं। यह बैठक ओबीसी समाज के अधिकारों और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।इस बैठक में वे ओबीसी समुदाय के लिए आरक्षण, शिक्षा और रोजगार के अवसरों में वृद्धि, और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत करेंगे साथ में ओबीसी समुदाय के मुद्दों और उनके समाधान पर चर्चा होगी. इस बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , ताम्रध्वज साहू पूर्व केबिनेट मंत्री , विधायक ओंकार साहू , गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद , कसडोल विधायक संदीप साहू , जैजेपुर विधायक बालेश्वर साहू साथ में अन्य लोग एक साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए|

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!