Uncategorized

जनहित के विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस का निगम घेराव

नगर निगम क्षेत्र में जनहित के विभिन्न मांगों को लेकर शहर कांग्रेस के पदाधिकारियो एवं पार्षदों के द्वारा नगर पालिक निगम का घेराव कर आयुक्त को ज्ञापन सौपा गया। बड़ी संख्या में कांग्रेसी कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन मे एकत्रित होकर नारा बाजी करते हुए निगम कार्यालय पहुंचे. जहां सुरक्षा कर्मियों के द्वारा कांग्रेसियों को कार्यालय भवन के मुख्य गेट पर रोका गया. जहां कांग्रेसी वही गेट के समाने धरना में बैठ गए. तत्पश्चात सोरिद नाला निर्माण कार्य में अनियमितता के संबंध में दोषियों के ऊपर कारवाई की मांग, गुणवत्ता हीन कचरा संग्रहण रिक्शा खरीदी के मामले में जांच, शहरी क्षेत्र के नए हितग्राहियो के लिए महतारी वंदन योजना पोर्टल खोलने की मांग, गरीबों को आवास, झुग्गी झोपडी वालो को पट्टा, पात्र हितग्राहियो को प्रधानमंत्री आवास का लाभ, निगम से निकाले गए 19 प्लेसमेंट कर्मचारियों को पुनः नियुक्ति प्रदान करने जैसे विभिन्न मांगों को लेकर नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौपा गया। ब्लॉक अध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा की देश में ट्रिपल इंजन की सरकार से आज हर कोई प्रताड़ित है. निगम में भाजपा की रोहरा सरकार के द्वारा लगातार शहरी क्षेत्र के गरीब जनता के साथ अत्याचार किया जा रहा हैँ. आदिवासी परिवार के घरों को तोड़ा जा रहा है. अल्प समय के कार्यकाल में ही गुणवत्ताहीन कार्यों को अंजाम देकर जाम भ्रष्टाचार का अनेक मामले उजागर हुए हैं. नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर ने कहा कि केंद्र के मोदी सरकार द्वारा करोड़ों युवाओं को नौकरी देने का सपना दिखाया जाता है वही निगम मे उन्ही के नेतृत्वकर्ताओं के द्वारा छोटे कर्मचारियों को नौकरी से निकालकर प्रताड़ित करने का कार्य किया जा रहा है. गुणवत्ताहीन कार्य को अंजाम देने वाले भ्रष्ट ठेकेदारों को बचाने का कार्य किया जा रहा हैँ. उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन ने कहा कि नगर निगम बड़े रसूखदारों से कब्जा नही हटवा पा रहीं हैँ वहीं छोटे-छोटे लोगों के जमीनों में ही नाला बनाकर कब्जा किया जा रहा हैँ. यह किस प्रकार का सुशासन है. पार्षद सुमन मेश्राम ने कहा कि शहरीय सत्ता में भाजपा जब से आई है तब से आम जानता त्रस्त है लोगो को निगम में भटकना पड़ रहा है भाजपा के लोग भी प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है. ब्लॉक अध्यक्ष योगेश शर्मा, नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मदन मोहन खंडेलवाल, जिला सचिव विक्रांत पवार, प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मरकाम, पार्षद सुमन मेश्राम, सूरज गहरवार, पूर्णिमा रजक, भागी उमा ध्रुव, रामेश्वरी कोसरे, पूर्व पार्षद राजेश ठाकुर, राजेश पांडे, कमलेश सोनकर, सोमेश मेश्राम, चोवाराम वर्मा, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव उदित नारायण साहू, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष हितेश गंगवीर, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष शास्त्री सोनवानी, गुड्डा दीवान, तिलक सोनकर,रामनाथ यादव, कुशल देवांगन, रमेश देवांगन, खिलेन्द्र साहू, आशुतोष खरे,श्रवण साहू,अमित बाघमरिया,नवीन गजेंद्र, मोहन ध्रुव, रामनाथ यादव, रजत सोनकर, संजू साहू, जित्तू साहू, तारिक रज़ा कादरी, दीपक साहू, देवेंद्र देवांगन, सूरज पासवान, गजानंद रज़क, श्याम लाल देवांगन, यश राजपूत, रवि सोनी, विष्णु सोनी, समीना खान, रुद्रा साहू, शेख सोहेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!