Uncategorized

गंगरेल घूमने आया कवर्धा का युवक कल से लापता, गोताखोर व एसडीआरएफ की टीम बाँध में कर रही तलाश


धमतरी। गंगरेल बांध घूमने आये एक युवक कल से लापता है जिसकी तलाश जारी है लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक नहीं मिल पाया था.गोताखोर और एसडीआरएफ टीम की खोज जारी है. मिली जानकारी के अनुसार रविवार को यह मामला गंगरेल स्थित अंगारमोती मंदिर के समीप कवर्धा जिले का युवक हेमंत चंद्रवंशी अपने साथी सन्नी देवांगन के साथ मंदिर दर्शन करने और गंगरेल बांध घूमने आया था। बताया जा रहा है कि मंदिर के पीछे के हिस्से में पचरी के पास उसके कपड़े आदि मिले है, मगर युवक लापता है उसके साथी युवक सन्नी ने पुलिस को बताया है कि वह उसे गाड़ी से ब्रश समेत कुछ अन्य सामान लाने के लिये बोला तो वह सामान लेने गाड़ी के पास चला गया था। वापस आने पर उसका कोई पता नहीं चल रहा है, ईधर सूचना के पश्चात रुद्री पुलिस की टीम मौके में पहुंची थी और युवक की तलाश की गई। पश्चात फिर एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाकर उसको पानी में ढूंढा गया किन्तु युवक देर शाम तक नही मिला था। आज सुबह से फिर से लापता युवक की खोज शुरू की गई.युवक के लास्ट लोकेशन के आसपास 50-60 मीटर के दायरे में खोज के दौरान भी युवक का पता नहीं चल पा रहा है.एसडीआरएफ की टीम द्वारा सुरक्षा व खोजी संसाधनों जैसे आक्सीजन सिलेंडर और अंडर वाटर कैमरा की मदद से खोज की जा रही है.इस संबंध में रुद्री थाना प्रभारी अमित बघेल ने बताया कि गंगरेल बांध क्षेत्र से युवक लापता हुआ है। जिसके पानी में डूबने की आशंका के मद्देनजर उसकी खोज की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!