Uncategorized

भगवान कृष्ण के गीता उपदेश में विश्व कल्याण का फार्मूला, गीता की गाइडलाइन से मोदी जी देश को आगे बढ़ा रहे है- पं.राजेश शर्मा

मुड़पार में माखनचोर की महिमा, जन्माष्टमी में गूंजा जय कन्हैयालाल की

धमतरी. कृष्ण जन्माष्टमी पर पूरी दुनिया के सनातन धर्मियों ने उत्सव मनाया, गांव से लेकर विदेशों तक कृष्ण जन्माष्टमी पर उत्सव मनाया गया, धमतरी के मुड़पार में भी जोरशोर से उत्सव मनाया गया, दही हांडी की लूट हुई, पूरा गांव इस समय मौजूद रहा और सभी ने अपने आराध्य भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया।

इस आयोजन के मुख्य अतिथि समाजसेवी प.राजेश ने मुड़पार वासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, भगवान कृष्ण ने पूरे मानव जगत कर कल्याण के लिए गीता का वरदान हमको दिया, गीता में पूरे विश्व के कल्याण के सूत्र है, राजेश शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गीता की गाइडलाइन से देश का निरंतर वीकास कर रहे है, भारत की रक्षा नीति, अर्थ नीति और विदेश नीति में गीता से ली गई प्रेरणा साफ दिखाई देती है, और ये भी स्पष्ट है कि गीता के उपदेशों पर आगे बढ़ता भारत जल्द ही विश्व गुरु भी बन जायेगा।

इस आयोजन की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव ने की, साथ मे नगर निगम के पूर्व लोक निर्माण सभापति प्रकाश शर्मा और महेंद्र खंडेलवाल बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!