Uncategorized

एसपी प्रशांत ठाकुर ने स्टार लगाकर प्रधान आरक्षकों को दी सहायक उप निरीक्षक के पद पर पद्दोन्नति

धमतरी. पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर आरिफ एच.हुसैन (भा.पु.से.)द्वारा आदेशानुसार पदोन्नति हेतु जारी योग्यता सूची वर्ष 2023 के अनुसार आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने पद्दोन्नत हुए 3 प्रधान आरक्षकों को स्टार लगा कर सहा उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है जिसमें प्रधान आरक्षक से सहा उप निरीक्षक रमेश साहू,लक्ष्मी नाथ निर्मलकर,रामकृष्ण साहू को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पद्दोन्नति प्रदान दिया गया।पदोन्नत अधिकारी को पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने अवसर पर पदोन्नत अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पदोन्नति निम्न पद से बेहतर कार्य करने के पश्चात उच्च पद की ओर बढ़ने वाली प्रगति है।जिसमें कर्तव्यों में भी परिवर्तन आ जाता है, जिम्मेदारी एवं कार्यो में भी वृद्धि होती है।इस अवसर पर एसडीओपी. धमतरी श्री के.के.वाजपेयी, मुख्य लिपिक सनत वर्मा, स्टेनो अखिलेश शुक्ला, स्थापना प्रभारी श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव, मौजूद रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!