Uncategorized

कंडेल में मामूली विवाद पर पेचकस से दो युवकों पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बीच-बचाव करने पहुंचे युवक के सिर पर किया नुकीले पेचकस से वार, घटना में प्रयुक्त पेचकस बरामद,आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना अर्जुनी पुलिस द्वारा ग्राम कंडेल में मामूली विवाद को लेकर गाली-गलौज एवं मारपीट करते हुए नुकीले पेचकस से दो युवकों पर हमला करने वाले आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त नुकीला पेचकस बरामद कर विधिवत जप्त किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
बता दे कि 9 सितम्बर की शाम करीब 7:30 बजे प्रार्थी नीरज साहू अपने साथी सुरेन्द्र कुमार साहू एवं लुकेश यादव के साथ ग्राम कंडेल स्थित चबूतरे पर बैठा था। इसी दौरान सुरेन्द्र कुमार साहू पानी लेकर वापस आ रहा था, तभी ग्राम कंडेल निवासी सौरभ साहू द्वारा विवाद करते हुए उसके साथ गाली-गलौज एवं हाथ-मुक्का तथा लात से मारपीट की गई।सुरेन्द्र के साथ मारपीट होते देखकर प्रार्थी नीरज साहू बीच-बचाव करने पहुंचा। इसी दौरान आरोपी सौरभ साहू ने अपने पास रखे नुकीले पेचकस से नीरज साहू के सिर के पिछले हिस्से पर वार कर दिया।प्रार्थी के शोर मचाने पर उसका छोटा भाई कोपेश्वर साहू मौके पर मदद के लिए पहुंचा, जिस पर आरोपी ने उसके सिर एवं गाल पर भी पेचकस से वार कर चोट पहुंचाई। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना प्राप्त होते ही थाना अर्जुनी पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 118/2026, धारा 296, 115(2), 118(1), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।पुलिस टीम द्वारा घायलों का चिकित्सकीय मुलाहिजा कराया गया, जिसमें नुकीली वस्तु से चोट पहुंचना पाया गया। प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर आरोपी की लगातार तलाश की गई तथा आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर विधिक प्रक्रिया के तहत पूछताछ की गई।पूछताछ एवं विवेचना के दौरान आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त नुकीला पेचकस बरामद किया गया, जिसे गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त किया गया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी सौरभ साहू को विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को दी गई।आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।गिरफ्तार आरोपी सौरभ साहू, पिता दिलीप साहू, 30 वर्ष निवासी ग्राम कंडेल, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!