शपथ ग्रहण के पूर्व ही नगरी नपं के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा कर्तव्यों के निर्वहन में हुए सक्रिय

नगरी। नगर पंचायत नगरी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा सक्रिय हो चुके है। नगर पंचायत नगरी का एक भाग तुमबहरा जो नगरी से तकरीबन 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है। पेयजल के लिए पानी टंकी की समस्या बनी हुई है। वही प्राथमिक शाला में 2 एचपी के सबमर्सिबल की मांग लंबे समय से किया जा रहा है। साथ ही विद्यालय की सौंदरीकरण के चलते टाइल्स आदि की समस्या बनी हुई है। उक्त स्थान में पहुंचकर बलजीत छाबड़ा, राजा पवार, देवचरण ध्रुव ने वार्ड के मतदाताओं से मिले व साथ ही समस्याओं की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पानी टंकी, दो एचपी की सबमर्सिबल की मांग को त्वरित करवाने का आश्वासन दिया। साथ ही आंगनबाड़ी भवन का रिपेयरिंग और टाइल्स लगाने का कार्य पार्षद देवचरण ध्रुव द्वारा उनकी निधि से करवाने का आश्वासन दिया गया। लोगों द्वारा यह कयास लगाया जा रहा है कि शपथ ग्रहण की पूर्व ही अध्यक्ष जनता के बीच पहुंचकर अपने कर्तव्यों के निर्वहन में जुट गए है।