Uncategorized

समाज को एक नई दिशा देने वाली नारी शक्ति का किया गया सम्मान

संस्कार और संस्कृति की संवाहक है महिलाएं, समाज रहेगा सदैव ऋणी -:पं.राजेश शर्मा

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समाजसेवी धर्म प्रेमी पंडित राजेश शर्मा की अनुकरणीय पहल

धमतरी । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से राधा कृष्ण परिसर में शहर के समाज सेवी एवं धर्म प्रेमी पंडित राजेश शर्मा द्वारा समाज की उन महिलाओं को सम्मानित किया गया जो अपने महत्वपूर्ण योगदान तथा विशिष्ट कार्य के कारण अन्य लोगों के लिए महिला सशक्तिकरण एवं नारी शक्ति की प्रतीक बनकर समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन जाती है। ऐसे ही शहर के सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, व्यवसायिक एवं सार्वजनिक धरातल पर अपने कार्य,व्यवहार तथा कर्तव्य परायणता , समर्पण के कारण विशिष्ट स्थान रखते हुए समाज के अन्य लोगों से आदर एवं सम्मान को प्राप्त करती है सम्मान के इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय की संयोजिका सरिता बहन जी ने कहा कि देश की आदि आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाली महिलाएं से अब समाज को काफी आशाएं हैं इसलिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की सार्थकता सिद्ध करने के लिए हम सभी बहने अपने महत्वपूर्ण योगदान से खुद को मजबूत करते हुए घर परिवार समाज राज्य एवं राष्ट्र को मजबूत करने का दायित्व निभायें। वह सम्मान समारोह के आयोजक पंडित राजेश शर्मा ने कहा कि विश्व पटेल पर भारत की पहचान उसके धर्म ,अध्यात्म, संस्कृति के कारण है और यही संस्कार और संस्कृति को आगे बढऩे का संवाहिका के रूप में मातृशक्ति का उत्कृष्ट योगदान है इसलिए आने वाली समग्र पीढ़ी को संस्कार वन बनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हम सभी मिलकर शपथ ले। जिसके लिए समाज आपका सदैव ऋणी रहेगा, इस अवसर पर जिन लोगों को सम्मानित किया गया उनमें श्रीदेवी चौबे सेवानिवृत प्राचार्य 33 वर्षों से अन्तर कला परिषद द्वारा दिव्यांग जानों की सेवा संगीत के माध्यम से कर रहीं है। हशमीत कौर जो कि स्वयं कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जंग जीतकर धमतरी वेट लिफ्टिंग पावर लिफ्टिंग की सचिव व महिला कोच जो बालिकाओं को ट्रेनिंग दे रही तथा स्वयं 19 नेशनल पावर लिफ्टिंग गोल्ड मेडलिस्ट विजेता बनकर समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई है। डॉक्टर आस्था नंदा धमतरी की रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर के रूप में कई वर्षों से अपनी सेवाएं दे रही है, वीणा मिश्रा पति की मृत्यु उपरांत बच्चों की अकेले परिस्थितियों से लड़कर उसे मात देकर परवरिश कर उन्हें काबिल बनाया ,गोदावरी साहू आशा गौ सेवा समिति की अध्यक्ष धमतरी जिले के दुर्घटनाग्रस्त और कत्लखाने से बचाई हुई गौ माता की सेवा कर भारत के धर्म अध्यात्म एवं संस्कृति में गौ माता के आस्था एवं श्रद्धा के स्थान को प्रतिपादित कर रही है, पलक यादव ये दो बहने जो जॉब छोड़ करके कुछ साल रूद्री रोड,आमा तलाब चौक के सामने एक अपना इडली डोसा का स्टाल चला रही है और स्टार्टअप इंडिया की मिसाल है। व्यवसाय के साथ-साथ उनके मधुर व्यवहार के लोग कायल है,सूर्या लुंकड़ भारतीय जैन संगठन की पूर्व अध्यक्ष एवं विभिन्न समाजसेवी सेवा संस्थाओं से जुड़कर पिछले 30 वर्षों से समाज के लिए कार्य कर मिसाल कायम की। उज्जवला साहू कला एवं शिक्षा के प्रति समर्पित विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं को मंच संचालन का हुनर सिखाकर उनमें आत्मविश्वास बढ़ा रही है, स्नेहा राठौड़ अति करुणामयी माता का प्यार 20 वर्षों से सार्थक स्कूल के दिव्यांग बच्चों से जुड़कर सेवा कार्य कर रही है । बच्चों के विकास में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है, शशि साहू गत 30 वर्षों से चाय का ठेला शहर के हृदय स्थल मकई चौक में लगाकर लगाकर जीवन यापन कर अपने दोनों बच्चों की शादियां भी करवाई प्रेरणास्पद आत्मनिर्भर भारत की आइडल के रूप में लोगों के बीच में लोकप्रिय है, रागिनी मिश्रा डीएसपी सबके लिए प्रेरणा स्त्रोत है।देश प्रेम व् देश सेवा की भावना से ओतप्रोत शख्सियत होकर प्रत्येक विषम परिस्थितियों को अपने कर्तव्य से विजय हासिल की पुलिस की वर्दी में चेहरे में अपनापन तथा होंठों की मुस्कुराहट पुलिस की मानवी संवेदनाओं से ओत-प्रोत छवि प्रस्तुत करते हुए लोगों के समक्ष सेवा का एक अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करती है, बरखा शर्मा सर्व ब्राह्मण समाज की जिलाध्यक्ष,नारी उत्थान के अंतर्गत जरूरत मंद बालिकाओं की शिक्षा की जिम्मेदारी के साथ जरूरतमंदों को अपना बना कर हर संभव सहयोग प्रदान करना उनके दिनचर्या एवं व्यवहार का एक हिस्सा के रूप में समाज के लिए प्रेरक पहल है, प्राप्ति वशानी, निस्वार्थ सेवा ने उन्हें घर की बहू से संस्कारित होकर रेडक्रॉस जैसे प्रतिष्ठित समाजसेवी सोसायटी की चेयरमैन के रूप में रक्तदान के लिए जन जागरूकता मे विशेष योगदान के साथ फस्र्ट एड ट्रेनिंग प्रोग्राम , स्वास्थ्य शिविर,नशामुक्ति, महिला सशक्तिकरण,मेंटल हेल्थ अवेयरनेस,तथा सड़क सुरक्षा जैसे विषयों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन जागृति पैदा कर वर्कशॉप के माध्यम से स्कूल कॉलेज में जागरूकता लाने के साथ स्वयं नेत्र दान कर लोगो को इसके लिए प्रेरित करने का कार्य करते हुए शहर वासियों का ध्यान अपनी और बरबस सेवाभावी धरातल में खींच ली है। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र शर्मा द्वारा किया गया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!