Uncategorized

26190 किसानों बेचा साढ़े 9 लाख क्विंटल धान

उठाव की प्रक्रिया में तेजी नहीं आने से उत्पन्न हो सकती है केन्द्रो में जाम की स्थिति

धमतरी । 1 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरु हुआ है। धमतरी जिले में 74 कृषि साख सहकारी समितियों के माध्यम से 100 उपार्जन केन्द्रों में धान की खरीदी की जा रही है, जहां धान की आवक काफी अच्छी है। हालांकि खरीदी शुरु होने के बाद 10 नवंबर से ही धान का उठाव राईस मिलर्स ने शुरु कर दिया था, लेकिन जिस रफ्तार से धान की आवक हो रही है, उस रफ्तार से उठाव नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते उपार्जन केन्द्र में जाम जैसी स्थिति निर्मित होने लगी है। शुक्रवार तक करीब साढ़े 9 लाख क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी थी, लेकिन उठाव करीब साढ़े 3 लाख क्विंटल धान का ही हो पाया था। इस तरह लगभग 6 लाख क्विंटल धान उपार्जन केन्द्रों में जाम है। उठाव में तेजी नहीं आने पर किसानों और समिति कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धमतरी जिले में अब तक 26190 किसान अपने धान की बिक्री समर्थन मूल्य पर कर चुके है। कुरुद शाखा के उपार्जन केन्द्रों में 2070 किसानों से 79162 क्विंटल, करेली में 1343 किसानों से 40868 क्विंटल, कोर्रा में 2648 किसानों से 99810 क्विंटल, दरबा में 993 किसानों से 31456 क्विंटल, धमतरी में 4803 किसानों से 164969 क्विंटल, नगरी में 4328 किसानों से 181215 क्विंटल, नारी में 866 किसानों 26726 क्विंटल, भखारा में 1560 किसानों से 58263 क्विंटल, मगरलोड 3954 किसानों 136163 क्विंटल, मरौद में 1112 किसानों से 37081 क्विंटल तथा 2513 किसानों से 88896 क्विंटल धान खरीदा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!