आंगन मिलन सेवा चौपाल कार्यक्रम में पोषण, स्वास्थ्य एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन

धमतरी। जोधपुर स्थित आंगनबाड़ी क्रमांक 1 एवं 2 में आज आंगन मिलन सेवा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण तथा जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम के दौरान पोषण परामर्श, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता, रंगोली एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी सहायिकाओं, कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उनका सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं बच्चों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरा आयोजन हर्ष एवं उल्लास से भर गया।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं में दीपमाला गजेन्द्र, डाली देवांगन, सरिता गजेन्द्र, भगवती चंद्रवंशी एवं ऊषा सिन्हा सहित समाजसेवी एवं भाजपा कार्यकर्ता नीलमणि पावरिया, हरिशंकर शांडिल्य एवं अमरदीप महाजन विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके अलावा बड़ी संख्या में बच्चे एवं स्थानीय लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के माध्यम से पोषण, स्वास्थ्य और बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।