Uncategorized

साउंड एवं लाइट के सबसे बड़े व्यापारिक मेले सीजी 05 एक्सपो 5.0 का भव्य शुभारंभ

महापौर रामू रोहरा ने किया उद्घाटन, साउंड, लाइट एवं इवेंट इंडस्ट्री से जुड़े व्यवसायियों को मिलेगा बड़ा मंच


धमतरी। धमतरी में सीजी 05 एक्सपो 5.0 का भव्य शुभारंभ किया गया। नई कृषि उपज मंडी, श्यामतराई (धमतरी) में आयोजित इस विशेष व्यापार मेले का शुभारंभ नगर निगम धमतरी के महापौर जगदीश रामू रोहरा ने किया। यूनिटी इवेंट्स सीजी 05 एक्सपो टीम, धमतरी द्वारा आयोजित इस एक्सपो में साउंड, लाइट, स्टेज, डेकोरेशन, इवेंट मैनेजमेंट सहित मनोरंजन एवं आयोजन से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों की आधुनिक तकनीक और उपकरणों को प्रदर्शित किया जा रहा है। महापौर रामू रोहरा ने आयोजकों को इस अभिनव एवं बड़े आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के व्यापारिक एक्सपो से स्थानीय व्यापार एवं व्यवसाय को नई दिशा मिलती है। आयोजकों ने बताया कि सीजी 05 एक्सपो 5.0 को धमतरी एवं आसपास के क्षेत्र में साउंड, लाइट और इवेंट व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण व्यापारिक मंच के रूप में तैयार किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!