Uncategorized

मज़दूर दिवस पर उपनेता प्रतिपक्ष ने कंडेल में मजदूर-किसानों संग खाया बोरे बासी

श्रम शक्ति” मजदूर किसानो को किया नमन

नगर निगम के उपनेता प्रतिपक्ष सत्येंद्र विशु देवांगन ने गौरव ग्राम कंडेल में मजदूरों और किसानों के सम्मान में उनके साथ बैठकर पारंपरिक बोरे बासी का सेवन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तपती धूप और भीषण गर्मी में जब पूरा जनजीवन प्रभावित होता है, तब हमारे मेहनतकश मज़दूर और किसान अपने पसीने से धरती को सींचते हैं। कठिन परिस्थितियों में भी उनका हौसला और मेहनत कभी कम नहीं होती। ऐसे ही परिश्रमी हाथों की ताकत और समर्पण को नमन करने का दिन है “मज़दूर दिवस”।
श्री देवांगन ने आगे कहा कि इस भीषण गर्मी में जहां लोग राहत के उपाय खोजते हैं, वहीं हमारे गांवों में आज भी एक सादा लेकिन बेहद असरदार परंपरा जीवित है—बोरे बासी। सुबह 5 बजे से खेत-खार में जुटे मजदूर और किसान, जब पेड़ों की छांव तले बैठकर बोरे बासी का सेवन करते हैं, तो वह सिर्फ उनका भोजन नहीं, बल्कि दिनभर की मेहनत के लिए ऊर्जा और ठंडक का सहारा बनता है।
मज़दूर दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हमारे समाज की असली ताकत यही मेहनतकश लोग हैं, जो हर परिस्थिति में अपने श्रम से जीवन को आगे बढ़ाते हैं।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस महामंत्री श्री कृष्ण कुमार मरकाम, पप्पू साहू, राहुल गजेंद्र, शशांक गजेंद्र सहित मजदूर साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!