Uncategorized

सरकार और जनता की भागीदारी से होने वाला अनूठा आयोजन है जल जगार – प्रकाश बैस

जल संरक्षण के क्षेत्र में जिले की बनी है विशिष्ट पहचान – शशि पवार

पर्यावरण, खेल, पर्यटन, कला और संस्कृति का होगा महासंगम – कविंद्र

धमतरी जिले में आगामी 5 और 6 अक्टूबर को जल जगार के नाम से एक बड़ा आयोजन होने का रहा है। इस आयोजन को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि यह आयोजन सरकार और जनता की भागीदारी से होने वाला एक अनूठा आयोजन है। इसका उद्देश्य मुख्य रूप से धमतरी जिले में पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता लाना है। इस आयोजन के लिए स्थल के रूप में महानदी पर बने गंगरेल बांध को चुना गया है। गंगरेल बांध में प्रदेश का एक प्रमुख पर्यटन केंद्र बनने सभी विशेषताएं विद्यमान है। जल जगार जैसे बड़े आयोजन के होने से गंगरेल बांध की ख्याति भी राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ेगी जिसका सीधा लाभ यहां के व्यापार जगत और क्षेत्र की जनता को होगा। श्री बैस ने बताया कि इस शानदार आयोजन में अतिथि के रूप में प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा, सांसद रूपकुमारी चौधरी, भोजराज नाग, विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर सहित अनेक पद्म श्री, पद्म विभूषण जैसे पुरस्कार प्राप्त महान हस्तियों का आगमन होगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन पूर्ण रूप से जिले की जनता का है और आम जन प्रत्यक्ष रूप से जुड़कर इस आयोजन को कर रहे हैं। इस आयोजन का आनंद उठाने क्षेत्रवासियों को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह भी भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार ने कहा कि इस वर्ष बारिश देर से शुरू हुई और एक स्थिति ये आ गई थी कि गंगरेल बांध सुख कर टापू बन गया था। यदि बारिश कुछ और दिन नही होती तो किसानी और निस्तारी तो दूर की बात है क्षेत्र में पेयजल का संकट उत्पन्न हो जाता। जल संरक्षण के लिए पिछले कुछ महीनों में जिले में बेहतर प्रयास हुए हैं और इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए जल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने जल जगार जैसा बड़ा आयोजन किया जा रहा है। प्रशासन के पहल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार भी इस आयोजन को हर संभव सहयोग दे रही है। जल संरक्षण समय की मांग है इसलिए धमतरी की अनेक स्वयंसेवी संस्थाएं, यहां के व्यापारी उद्योगपति भी इस आयोजन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। धमतरी जिला भाजपा के उपाध्यक्ष कविंद्र जैन ने कहा कि 5 और 6 अक्टूबर का दिन धमतरी के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगा जब यहां पर पर्यावरण, खेल, पर्यटन, कला और संस्कृति का महासंगम होगा। अनेक धार्मिक आयोजनों के माध्यम से भी लोगों का भावनात्मक जुड़ाव पर्यावरण के प्रति हो इसका प्रयास किया जायेगा। जल जगार एक अभिनव पहल है जो आने वाले कल को समृद्ध बनायेगा।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!